Move to Jagran APP

सात ग्राम प्रधानों सहित 40 ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में खिर्सू में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सात ग्राम प्रधानों सहित 40 से अधिक सामाजिक कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:14 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 05:15 AM (IST)
सात ग्राम प्रधानों सहित 40 ने ली भाजपा की सदस्यता
सात ग्राम प्रधानों सहित 40 ने ली भाजपा की सदस्यता

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में खिर्सू में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सात ग्राम प्रधानों सहित 40 से अधिक सामाजिक कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत और खिर्सू मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

loksabha election banner

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा आम जनता की पार्टी है। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है। भाजपा में शामिल होने वाले ग्राम प्रधानों में भटोली के ग्राम प्रधान संजय सिंह बिष्ट, ढिकालगांव की प्रधान दीपा देवी, मंदोली की ग्राम प्रधान सुरभि देवी, डुंगरीपंथ की ग्राम प्रधान ममता देवी, रामपुर की ग्राम प्रधान ज्योति देवी, कटाखोली के ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह रावत, मुसोली के ग्राम प्रधान विनोद पांडे के साथ ही क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे।

इस अवसर पर प्रमोद उनियाल, नितिन घिल्डियाल, अनिल भंडारी, ब्लॉक मीडिया प्रमुख सौरभ भारती, विधायक प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल, भाजपा मंडल महामंत्री अनिल भंडारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.