विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत में होंगी पांच प्रतियोगिताएं

By Edited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 01:00 AM (IST)

श्रीनगर गढ़वाल: संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगाना

News Article Hero Image

श्रीनगर गढ़वाल: संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में छह सितम्बर से आयोजित होने जा रही संस्कृत प्रतियोगिता में छह विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं उत्तराखंड संस्कृत अकादमी से आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिता में संस्कृत नृत्य, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट के प्राचार्य लोकेंद्र अणथ्वाल ने कहा कि छह सितम्बर को प्रात: दस बजे विद्यालय परिसर में समाजसेवी मोहन काला बतौर मुख्य अतिथि इन संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करवाएंगे। विद्या मंदिर श्रीकोट के प्राचार्य लोकेंद्र अणथ्वाल और प्रतियोगिता के खंड संयोजक रामचंद्र भट्ट ने बताया कि प्रथम दिन छह सितम्बर को बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहन काला प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराएंगे। विद्यालय प्रबन्धक हयात ¨सह ¨झक्वाण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।