Move to Jagran APP

Uttarakhand News : रुद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से बिलासपुर के युवक ने किया दुष्कर्म

Rudrapur crime news घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म कर दिया गया। शोर होने पर आसपास के लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे बिलासपुर के युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:37 AM (IST)
Uttarakhand News : रुद्रपुर में घर में घुसकर किशोरी से बिलासपुर के युवक ने किया दुष्कर्म
Uttarakhand News : आरोपित को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म कर दिया गया। शोर होने पर आसपास के लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे बिलासपुर के युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

शहर निवासी महिला ने बताया कि गुरुवार शाम को वह घर से बाहर थी और पति भी काम पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इसी बीच ग्राम रतनपुरा बिलासपुर रामपुर निवासी हैप्पी पुत्र बलवंत सिंह उनकी पुत्री को देखकर घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म किया।

पुत्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुत्री को बिना कपड़ों का सहमा हुआ कमरे में देखा। लोगों के पहुंचने पर हैप्पी भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। जिससे हैप्पी भी घायल हो गया था।

बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.