पीएम मोदी ने युवाओं को छला इसलिए थाम रहे कांग्रेस का हाथ
युवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी राजकुमार कटारिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवा भाजपा को पहचान गए हैं इसलिए वो कांग्रेस का साथ दे रहे हैं।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: युुवा कांग्रेस के चुनाव अधिकारी राजकुमार कटारिया ने बताया कि जुलाई अंत तक यूथ कांग्रेस के चुनाव हो जाएंगे और नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा।
स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता में कटारिया ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं को छला है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन चार साल बीत गए हैं और रोजगार नहीं मिला है, जिससे युवा निराश हैं। किसी भी क्षेत्र में रोजगार की संभावना नहीं नजर आई।
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि राज्य में भाजपा सरकार होने के बावजूद युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। ढाई लाख युवाओं ने सदस्यता ले ली है। उम्मीद है कि आने वाले समय में संख्या तीन लाख तक पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: थराली विधानसभा सीट की अग्निपरीक्षा को लेकर भाजपा आश्वस्त
यह भी पढ़ें: थराली विधानसभा उप चुनाव में 53.43 प्रतिशत हुआ मतदान
यह भी पढ़ें: भाजपा के चार साल का जश्न बनाम कांग्रेस का विश्वासघात दिवस