विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने हल्द्वानी में 70 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता, पढ़ें कौन-कौन हुआ शामिल

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:33 PM (IST)

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यालय में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों को पार्टी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल रहीं।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व