Move to Jagran APP

विश्व पृथ्वी दिवस : ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाएगी लोगों की जागरूकता

विश्व पृथ्वी दिवस पर दैनिक जागरण एवं सौहार्द जनसेवा समिति की ओर से 22 अप्रैल को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:32 PM (IST)
विश्व पृथ्वी दिवस : ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाएगी लोगों की जागरूकता
विश्व पृथ्वी दिवस : ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाएगी लोगों की जागरूकता

हल्द्वानी, जेएनएन : ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषित होते पर्यावरण से धरती को बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। इसी उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस पर दैनिक जागरण एवं सौहार्द जनसेवा समिति की ओर से 22 अप्रैल को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से रैली निकाली जाएगी और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। प्रति वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस बार शहर में सबसे बड़ा आयोजन दैनिक जागरण व सौहार्द जनसेवा संस्था की ओर से किया जाएगा। जिसमें धरती की रक्षा के लिए ïसमाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक मंच पर आकर अपना संदेश देंगे। सुबह साढ़े नौ बजे लालडांठ चौराहे से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में हरगोविंद सुयाल स्कूल के छात्र, संस्था के पदाधिकारी शामिल होंगे।

loksabha election banner

सौहार्द संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने बताया कि आने वाले कुछ वर्षों में ग्लोबल वार्मिंग का असर और भी ज्यादा दिखने लगेगा। भूमंडलीय तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आमतौर पर पृथ्वी पर आक्सीजन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए, लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा बढ़ रही है। जिसके चलते ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है और पराबैगनी किरणें सीधे पृथ्वी तक आ रही हैं। इसका असर ग्रीनहाउस पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। जागरूकता से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए विश्व पृथ्वी दिवस एक अवसर है कि हम लोगों को भविष्य में आने वाले संकट के बारे में अभी से सचेत करें।

यह भी पढ़ें : चांद व सूरज तक पहुंचेगा भारत : अगले माह चंद्रयान-2 की शुरू हो सकती है उल्टी गिनती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.