Move to Jagran APP

मिशन 60 का लक्ष्य हासिल करने में जुटें कार्यकर्ता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

किसान आंदोलन के बहाने भगत ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि काला झंडा दिखाने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं न कि किसान। कांग्रेस अपनी जर्जर स्थिति देखते हुए हताश और निराश हो चुकी है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 11:07 PM (IST)
मिशन 60 का लक्ष्य हासिल करने में जुटें कार्यकर्ता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया गया है।

जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) : कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बुधवार को काशीपुर पहुंचे। यहां मंडी से शुरू हुआ रोड शो टांडा तिराहे से होते हुए चैती चौराहे तक पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि इस बार पार्टी 60 सीटों का लक्ष्य पार करेगी। किसान आंदोलन के बहाने भगत ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि काला झंडा दिखाने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं न कि किसान।

loksabha election banner

कांग्रेस अपनी जर्जर स्थिति देखते हुए हताश और निराश हो चुकी है। काशीपुर में एक होटल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ हैं। उन्हें नमन है। अभी तक पांच विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बना। यह बताने के लिए काफी है कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा से ही उम्मीद लगाए बैठी है। भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया गया है। योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

आम आदमी पार्टी से हमें कोई चुनौती नहीं

आप की न्याय यात्रा को लेकर भगत ने कहा कि हमें दूर-दूर तक आम आदमी पार्टी से कोई चुनौती नहीं है। बाजपुर में किसानों पर मुकदमा थोपने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह कानूनी प्रक्रिया है, जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई तो होगी।

छावनी में तब्दील रहा शहर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर पूरे शहर में कांग्रेस का विरोध देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। जसपुर टैक्सी स्टैंड के पास रोड शो को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी आने से पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। रोड शो के बाद ही उन्हें छोड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.