मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे श्रमिक, किया प्रदर्शन
नैनीताल जिले के रामनगर में डेल्टा फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिक मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: डेल्टा फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिक मांगों को लेकर मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रमिकों का कहना था कि डेल्टा फैक्ट्री को उसके मालिक ने श्रमिकों को बिना बताए बंद कर दिया, जबकि श्रमिकों को पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था।
बीते दिनों हल्द्वानी में श्रम विभाग व फैक्ट्री प्रबंधन एवं श्रमिकों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता में तय हुआ था कि जल्द फैक्ट्री खोली जाएगी, लेकिन अभी तक फैक्ट्री में काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा की त्रिपक्षीय वार्ता में जो तय हुआ था, उसे फैक्ट्री प्रबंधन अब नहीं मान रहा है।
इसके बाद श्रमिकों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने जल्द फैक्ट्री चालू करने एवं नगर में श्रम कानूनों का पालन कराए जाने की मांग की। इस दौरान सीता देवी, मीना देवी, कौशल्या, परमेश्वरी, दुर्गा देवी, मनीष कुमार, पंकज, प्रभात ध्यानी, मनमोहन सिंह, ललिता राजवंती मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शासन सख्त
यह भी पढ़ें: हाजरी लगाने के बाद प्रदेश भर के कर्मचारियों और शिक्षकों ने किया कार्यबहिष्कार
यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा में आक्रोश, आर-पार की लड़ार्इ का ऐलान