Move to Jagran APP

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों काठगोदाम डिपो में कार्यबहिष्कार

उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने काठगोदाम डिपो में कार्यबहिष्कार कर डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वेतन एसीपीड्यूटी रेस्टसमान कार्य समान वेतन सहित पूरे प्रदेश के तीनो रीजन देहरादून/नैनीताल /टनकपुर के उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्य कार्यबहिष्कार कर रहे है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 01:38 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 01:38 PM (IST)
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों काठगोदाम डिपो में कार्यबहिष्कार
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों काठगोदाम डिपो में कार्यबहिष्कार

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने काठगोदाम डिपो में कार्यबहिष्कार कर डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वेतन ,एसीपी,ड्यूटी रेस्ट,समान कार्य समान वेतन सहित पूरे प्रदेश के तीनो रीजन देहरादून/नैनीताल /टनकपुर के उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े सदस्य कार्यबहिष्कार कर रहे है।बुधवार को यूनियन से जुड़े सदस्यो ने सुबह छह बजे से डिपो परिसर में एकत्र होकर निगमप्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध प्रकट करना शुरू कर दिया।

prime article banner

नैनीताल परिक्षेत्र के काठगोदाम, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, भवाली, हलद्वानी, रानीखेत व अल्मोड़ा में कर्मचारियो ने प्रदर्शन कर अपना विरोध व्यक्त किया। इससे पूरे प्रदेश में बस सेवा भी प्रभावित रही। यूनियन की प्रमुख माँग पांच माह देय वेतन को शीघ्र दिया जाय,एसीपी का पुनः परीक्षण कर उसका निर्धारण किया जाय,कार्यालय सहायक पद से कनिष्ठ केंद्र प्रभारी पद पर प्रोन्नति दी जाय, विशेष श्रेणी /संविदा कर्मचारी को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिया जाय व इनको नियमित किया जाय,मुख्यालय के द्वारा जारी विभिन्न आदेशो का पालन कराया जाय,ड्यूटी रेस्ट(डी आर) में मोटर व्हील एक्ट का पालन किया जाय।

प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै,काठगोदाम शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शाखा मंत्री मनोज भट्ट,प्रदीप शर्मा,किशोरी लाल,शशिकांत गौतम,संदीप बिष्ट,सूरज कुमार,हेमंत गड़िया,राकेश कुमार,नीरज कन्याल,निर्मल जोशी,राजकुमार,बी सी भट्ट,हरपाल सिंह,कुलदीप शर्मा,सतीश गुप्ता,संजीव कुमार,आदित्य सिंह,अमानउल्लाह,दिनेश जोशी,वाई पी काम्टे,अजय श्रीवास्तव,भास्कर उपाध्याय, हरीश जोशी,नवीन लोहनी, जोशी,ललित प्रसाद, गिरीश पांडे, गुलाम मोइन,मो रेहान शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.