Move to Jagran APP

रामनगर ब्लाक परिसर में महिलाओं ने लगाए अपने बनाए उत्पादों के स्टाल, खूब हो रही बिक्री

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रामनगर ब्लाक परिसर में बिक्री के लिए जैविक खेती से तैयार फसलों से बनाए गए उत्पादों के स्टाल लगाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 08:45 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 08:45 PM (IST)
रामनगर ब्लाक परिसर में महिलाओं ने लगाए अपने बनाए उत्पादों के स्टाल, खूब हो रही बिक्री
रामनगर ब्लाक परिसर में महिलाओं ने लगाए अपने बनाए उत्पादों के स्टाल, खूब हो रही बिक्री

संस, रामनगर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ब्लाक परिसर में बिक्री के लिए जैविक खेती से निर्मित उत्पादों के स्टाल लगाए है। पहले दिन ज्येष्ठ उपप्रमुख संजय नेगी व पूर्व प्रधान राहुल डगवाल ने स्टालों का निरीक्षण कर पंचायत प्रतिनिधियों को उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

रामनगर ब्लाक की महिला समूह स्थानीय स्तर पर जैविक खेती से तैयार मंडुवे का आटा, धनिया, राजमा, ग्रीन टी, दाल, ऊनी स्वेटर, घर के सजावटी सामान, उड़द, गहत, आचार, चटनी बनाकर बेच रही हैं। महिलाओं ने बताया कि वह स्वरोजगार को अपनाकर खुद भी आत्मनिर्भर बनकर परिवार के लिए सहारा बन रही है। उन्होंने बताया कि लोग जैविक खेती से निर्मित उत्पाद को ज्यादा पंसद कर रहे है। वह रामनगर क्षेत्र से किसानों से जैविक फसल खरीदते है। इसके बाद पैकिंग कर उनकी बिक्री करते है। महिलाओं ने बनाए दीए व मास्क, व्यापारियों को बांटे

भवाली नगर में बुधवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने महिला समूहों के बनाए दीये व मास्क का नगर में वितरण किया। साथ ही व्यापारियों को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज मेहरा ने बताया कि बुधवार को दीए व मास्क शिवशक्ति महिला समूह ने बनाए थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हितेश साह, धीरज भाकुनी, पुनीत पन्त, कमलेश बिष्ट, कंचन साह, महेंद्र बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे। हल्द्वानी में भी लगाया गया है बाजार

महिला समूहों के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। हल्द्वानी स्थित नगर निगम परिसर में भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों से बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.