Move to Jagran APP

पंचायतों में बेहतर काम करने वालीे महिला जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित nainital news

नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रयास संस्था की ओर से आयोजित किया गया।

By Edited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:53 AM (IST)
पंचायतों में बेहतर काम करने वालीे महिला जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित nainital news
पंचायतों में बेहतर काम करने वालीे महिला जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित nainital news

नैनीताल, जेएनएन : पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए प्रयास संस्था की ओर से समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को नैनीताल के तल्लीताल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में 30 ग्राम पंचायतों की 100 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। संस्था द्वारा महिला ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों को सम्मानित करने के साथ ही पंचायत स्तर पर कामकाज की बारीकियां भी बताई गई।

loksabha election banner

30 पंचायतों में 120 जनप्रतिनिधियों के साथ काम कर रही संस्‍था

संस्था की संस्थापक सुनीता शाही ने बताया कि द हंगर प्रोजेक्ट नई दिल्ली के सहयोग से बेतालघाट के 30 पंचायतों में 120 जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनमें नेतृत्व विकसित करने के उद्देश्य से संस्था कार्य कर रही है। महिलाओं को पंचायती राज एक्ट की जानकारी देने और पांच वर्षो की कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान हंगर प्रोजेक्ट कार्यक्रम अधिकारी कमला भट्ट, ग्राम प्रधान जया किशोर, आशा देवी, पूजा पिनारी, दीपा जलाल, चम्पा देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी, सीमा आर्य, लक्ष्मी बिष्ट, विमला रौतेला, नीमा बिष्ट, कविता, रीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

जनता ने जताया विश्वास, अब करना है क्षेत्र का विकास

पंचायती चुनाव में चुन के आई महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव की जनता ने उनको विश्वास के साथ चुन कर भेजा है। अब अगले पांच वर्ष क्षेत्र की विकास को देना है। खरालीबूंगा की 21 वर्षीय ग्राम प्रधान कविता आर्य ने कहा कि गांव में पेयजल और विद्यालय में बिजली की समस्या है। हरतपा की निर्विरोध प्रधान विमला रौतेला ने कहा कि गरीब तबके को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगी। सिमलखा की क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा आर्य ने कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। जिस कारण मरीजों को डोली में लाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.