Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व पर महिलाओं ने दिखाई अधिक भागीदारी, जमकर की वोटिंग

शहर की सरकार चुनने को लेकर महिला शक्ति उत्साहित दिखी। तराई-भाबर से लेकर पर्वतीय जिलों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर पसंद के प्रत्याशी को वोट किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:44 AM (IST)
लोकतंत्र के पर्व पर महिलाओं ने दिखाई अधिक भागीदारी, जमकर की वोटिंग
लोकतंत्र के पर्व पर महिलाओं ने दिखाई अधिक भागीदारी, जमकर की वोटिंग

हल्द्वानी, जेएनएन : शहर की सरकार चुनने को लेकर महिला शक्ति उत्साहित दिखी। तराई-भाबर से लेकर पर्वतीय जिलों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर पसंद के प्रत्याशी को वोट किया।

loksabha election banner

रविवार सुबह जिस समय मतदान शुरू हुआ, मैदानी इलाकों में हल्की बदली छाई हुई थी। दिन चढऩे के साथ मौसम खुला और मतदाताओं का घरों से निकलने का सिलसिला भी तेज हो गया। हल्द्वानी और रुद्रपुर से लगे इलाकों में नौ बजे ही महिलाएं लाइन में खड़ी हो गईं। यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी दिखाई दिया। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलो में भी इसी तरह का नजारा दिखा। सुदूर धारचूला, बेरीनाग में भी महिला मतदाताओं की अच्छी तादाद दिखाई दी। कई निकायों में मतदान करने के मामले में महिलाएं आगे रहीं। नैनीताल जिले की भवाली नगर पालिका में कम संख्या होने के बाद भी वोट करने के मामले में महिलाएं आगे रहीं। यही हाल लालकुआं नगर पंचायत का भी रहा।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.