Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम द्वारा मंच से नाम न लेने पर कार्यक्रम छोड़ चली गईं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष

कांग्रेस के भीतर गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के रामनगर आगमन पर उनके सामने ही कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखने को मिल गई।

By Edited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 09:25 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम द्वारा मंच से नाम न लेने पर कार्यक्रम छोड़ चली गईं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम द्वारा मंच से नाम न लेने पर कार्यक्रम छोड़ चली गईं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष

रामनगर, जेएनएन : कांग्रेस के भीतर गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के रामनगर आगमन पर उनके सामने ही कार्यकर्ताओं में गुटबाजी देखने को मिल गई। स्वागत के लिए नाम नहीं लेने का आरोप लगाकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष समेत अनेक महिलाएं नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर की जाएगी बात

पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। इस बीच कार्यक्रम में मौजूद महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट बिफर पड़ीं और कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने में उनका नाम नहीं लिया गया, जबकि वह पुरानी व समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने इस बारे में कहा कि हो सकता है कि नाम लेने में कुछ के नाम छूट गए होंगे। नाराज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद इस बारे में बात करेंगे।

कार्यकर्ताओं के भाव की अभिव्यक्ति गुटबाजी नहीं : प्रीतम

काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धारचूला के विधायक हरीश धामी के मामले में कहा कि यदि वह धामी की जगह होते तो संभवत: इसी तरह की प्रतिक्रिया देते। उनका नाम सचिव में नहीं था। वह दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से इस मामले में मुलाकात करेंगे ताकि स्पष्ट हो सके कि धामी का नाम सचिव में त्रृटिवश अंकित हुआ या किसी ने शरारत की। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी कभार जब हमारा कार्यकर्ता अपने भाव की अभिव्यक्ति करता है, तब मीडिया को लगता है कि काग्रेस में गुटबाजी है। इससे पूर्व रामनगर पहुचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रानीखेत रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह का संचार किया।

यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कांग्रेस से बाहर किसी का भला होने वाला नहीं, चैंपियन इस बात के सबूत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.