झाडिय़ों किनारे बदहवास और फटे कपड़ों में मिली महिला, ये बताया जा रहा मामला
गौलापार में सड़क किनारे झाडिय़ों में बदहवास और फटे कपड़ों में एक महिला के मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बेसुध महिला को बेस अस्पताल लाया गया।
हल्द्वानी, जेएनएन : गौलापार में सड़क किनारे झाडिय़ों में बदहवास और फटे कपड़ों में एक महिला के मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बेसुध महिला को बेस अस्पताल लाया गया। जहां काफी देर बाद उसे होश आया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। फिलहाल महिला की हालत ठीक है।
काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि चार बजे करीब जानकारी मिली थी कि एक महिला आइएसबीटी की पुरानी जमीन के सामने सड़क किनारे बदहवास हालत में पड़ी है। शरीर के निचले हिस्से के कपड़े भी फटे हुए थे। जिसके बाद 108 को बुलाकर महिला को बेस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे देख कहा कि महिला नॉर्मल है। थोड़ी देर में होश आ जाएगा। पुलिस के मुताबिक होश पर आने में महिला ने बताया कि वह राजपुरा चौकी क्षेत्र में रहती है। बाद में परिजन भी बेस अस्पताल पहुंच गए। पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक है। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला नशा भी करती है।