डेंगू बुखार से महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
बालाजी अस्पताल में पांच दिन से भर्ती डेंगू से पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा भी किया।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: बालाजी अस्पताल में सुबह डेंगू बुखार से ग्रस्त महिला की मौत हो गई। वह अस्पताल में पांच दिन से भर्ती थी। महिला की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
अस्पताल में मुखानी सदभावना विहार निवासी भावना राणा (45) साल की सुबह तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। महिला की बेटी पिंसी राणा का कहना था कि उसकी मां को बुखार था। 28 अक्टूबर की रात को अस्पताल में भर्ती किया। तब प्लेटलेट्स 28 हजार थे, लेकिन एक दिन पहले 88 हजार हो गए। सोमवार की रात डॉक्टर ने अस्पताल में रुकने से मना कर दिया। रात में जब 11 बजे फोन मिलाया, तो तबीयत ठीक होने की बात कही। सुबह अस्पताल पहुंची, तो मां की मृत्यु हो गई थी।
पिंसी ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगया। मामला बढ़ा देख इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े सभी डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। तीन घंटे हंगामे के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
डॉ. संदीप अग्रवाल का कहना था, मरीज का इलाज चल रहा था। सुबह अचानक बीपी कम हो गया, लेकिन कोशिश करने के बावजूद रिकवर नहीं हो सका। इसलिए मरीज की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में भी डेंगू की मार, नौ और मरीजों में हुई पुष्टि
यह भी पढ़ें: ठंडक बढ़ने के बाद भी नहीं थम रहा डेंगू, 24 और मरीजों में हुई पुष्टि
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू, 22 और मरीजों की हुई पुष्टि