Move to Jagran APP

सरिता आर्य के भाजपा में जाने से महिला कांग्रेसी बेहद खफा

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट ने कहा कांग्रेस ने सरिता आर्य को पूर्व में नैनीताल पालिका चेयरमैन का टिकट दिया। फिर विधायक का टिकट देकर विधायक बनवाया। इसके बाद महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने सरिता के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:02 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:02 AM (IST)
सरिता आर्य के भाजपा में जाने से महिला कांग्रेसी बेहद खफा
कांग्रेस में इतना अधिक सम्मान मिला जो हर किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को नसीब नहीं हो पाता।

जागरण संवाददाता, भवाली: पूर्व विधायक व निवर्तमान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के रातोंरात भाजपा का दामन थामने के कदम से क्षेत्र के महिला कांग्रेस पदाधिकारी बेहद खफा हैं। उन्होंने सरिता के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया

prime article banner

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस मेें जिले के कांग्रेसियों के उनके साथ जाने की अटकलों का पूरी तरह खंडन किया। उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने का सरिता आर्य का फैसला व्यक्तिगत है, जिले की महिला कांग्रेस की पूरी टीम पार्टी के साथ खड़ी है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट ने कहा कांग्रेस ने सरिता आर्य को पूर्व में नैनीताल पालिका चेयरमैन का टिकट दिया। फिर विधायक का टिकट देकर विधायक बनवाया। इसके बाद महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें कांग्रेस में इतना अधिक सम्मान मिला जो हर किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को नसीब नहीं हो पाता। लेकिन इस सम्मान को सरिता आर्य पचा नहीं सकी और निहित स्वार्थ की खातिर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कांग्रेस में सरिता को जो सम्मान मिला वह कभी भाजपा में नहीं मिल सकता। कांग्रेस छोड़कर पूर्व में भाजपा में गए कई कांग्रेसी नेताओं के अनुभवों से इस बात की पुष्टि होती है। 

मीना ने कहा वह कांग्रेस की निष्ठावान कार्यकर्ता हैंैं। पार्टी जिसे टिकट देगी सभी कार्यकर्ता उसे जिताने का हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने सरिता आर्य के साथ भाजपा में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नगर कांग्रेस कमेटी ने भी हैरानी जताई

सरिता आर्य के भाजपा में शामिल होने से नगर कांग्रेस कमेटी में भी काफी रोष है। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, एससी विभाग, अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने सरिता आर्य के कदम पर हैरानी जताते हुए उनके साथ भाजपा शामिल होने सेइन्कार किया। 

कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन दयाल आर्य ने कहा सरिता आर्य का भाजपा में जाना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। क्षेत्र की जनता समझदार है। पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने कहा सरिता आर्य के निर्णय से उन्हें आश्चर्य हुआ। व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है। इस दौरान नगर अध्यक्ष हितेश साह, दयाल आर्य, तरुण साह सुजान ङ्क्षसह रजवार, शांति तिवारी, हरेंद्र आर्य, नन्दन सुयाल, रमेश आर्य, माला कनवाल मौजूद रह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.