जसपुर में महिला ने फंदे से लटकर दी जान, ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप
क्षेत्र की एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है। मृतका के स्वजनों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम सूरजपुर में अंजू (22) पत्नी शिवम कुमार ने फांसी लगा ली।
संवाद समत्र, जसपुर : क्षेत्र की एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है। मृतका के स्वजनों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्राम सूरजपुर में अंजू (22) पत्नी शिवम कुमार ने फांसी लगा ली। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को उतारा। इस दौरान मौके पर सुसाइड नोट भी पड़ा हुआ मिला। जिसमें लिखा था कि अंजू अपनी मौत की स्वयं ही जिम्मेदार है।
वहीं, अंजू की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वाले भी गांव आ गए। उन्होंने हंगामा कर परिजनों पर दहेज के लिए अंजू की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि अंजू की सात माह पहले ही शादी हुई थी। वह गर्भवती थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर पिता कृपाल ङ्क्षसह निवासी जलालपुर खादर बिजनौर की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चलेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।