Move to Jagran APP

Haldwani News: काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिरी, मौत

ओखलदूंगा नैनीताल निवासी 27 वर्षीय दीपा देवी पत्नी गोपाल से गत शनिवार को अपने खेत के पास स्थित का फल के पेड़ में चढ़ी थी। काफल तोड़कर वह नीचे उतर रही थी कि टहनी टूट गई। शनिवार को एक सप्ताह बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 07 May 2022 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 07 May 2022 02:22 PM (IST)
Haldwani News: काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिरी, मौत
महिला की एक बेटी छह साल वह बेटा चार साल का है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के ओखलढूंगा ब्लाक में काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला टहनी टूटने से गिर गई। महिला को उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। 

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार ग्राम सिरोड़ी पोस्ट ओखलदूंगा नैनीताल निवासी 27 वर्षीय दीपा देवी पत्नी गोपाल से गत शनिवार को अपने खेत के पास स्थित का फल के पेड़ में चढ़ी थी। काफल तोड़कर वह नीचे उतर रही थी कि टहनी टूट गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

महिला का डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार  चल रहा था। शनिवार को एक सप्ताह बाद महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से  स्वजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है महिला की एक बेटी छह साल वह बेटा चार साल का है। 

अज्ञात महिला ने तोड़ा दम

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला ने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि सप्ताह पहले अज्ञात महिला को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया है। साथ ही पोस्टर के जरिए उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

किच्छा रोड पर बेहोश मिले व्यक्ति की मौत

रुद्रपुर: किच्छा रोड पर बेहोश मिले व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को किच्छा रोड स्थित दूधियानगर के पास सड़क किनारे एक 45 वर्षीय व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह रुद्रपुर कोतवाली से एसआइ अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और मृतक की पहचान का प्रयास किया।

शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआइ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए थाना और चौकी पुलिस से भी संपर्क कर लापता लोगों से मिलान किया जा रहा है। बताया कि मौत के कारण भी अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.