Move to Jagran APP

जंगली सूअर ने तीन ग्रामीणों को किया घायल, घास ने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया

विकासखंड भीमताल के बानना जाला गांव में जंगली सूअर ने हमला कर एक महिला समेत तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 02:17 PM (IST)
जंगली सूअर ने तीन ग्रामीणों को किया घायल, घास ने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया
जंगली सूअर ने तीन ग्रामीणों को किया घायल, घास ने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया

भीमताल, जेएनएन : विकासखंड भीमताल के बानना जाला गांव में जंगली सूअर ने हमला कर एक महिला समेत तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बानना जाला गांव निवासी जीवंती देवी (35) पत्नी हेम चंद्र, पुष्कर पलडिय़ा (22) पुत्र खीमानंद ïतथा नवीन चंद्र (58) पुत्र लीलाधर शुक्रवार सुबह खेत में घास काट रहे थे। इसी बीच अचानक जंगली सूअर ने जीवंती देवी पर हमला कर दिया। इसके बाद सूअर जीवंती देवी को बचाने आए नवीन चंद्र और पुष्कर पलडिय़ा पर झपट पड़ा। सूअर ने उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। इस घटना में जीवंती देवी और नवीन चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन कर्मी भी गांव पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। वन विभाग की ओर से उप वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल, वन रक्षक प्रकाश आर्या, नवीन चंद्र शामिल थे। हालत गंभीर होने पर जीवंती देवी और नवीन चंद्र को वन विभाग के वाहन से ग्रामीणों ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर सूअर के हमले में घायल ग्रामीण पुष्कर पलडिय़ा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा और स्थानीय जनप्रतिनिधियोंको दी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से घायल ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा देने का अनुरोध किया।

loksabha election banner

108 सेवा नहीं मिलने पर विधायक नाराज : विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने घायलों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा सही समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। कैड़ा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने 108 में फोन कर एंबुलेंस की मांग की तो वहां से बताया गया कि 108 खराब होने के कारण सुविधा नहीं मिल सकती। इस कारण घायलों को वन विभाग के वाहन से अस्पताल भेजना पड़ा। 

जंगल गई महिला पर हाथी ने किया हमला : कालाढूंगी में मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई एक महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। साथी महिलाओं द्वारा हो-हल्ला मचाने पर हाथी बमुश्किल मौके से हटा। इधर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मूसाबंगर निवासी महेंद्र बिष्टï की पत्नी कमला बिष्टï निकटवर्ती मूसाबंगर जंगल में चारा लेने गई थीं। उसके साथ गांव की कुछ और महिलाएं भी थीं। बताया जाता है इसी बीच हाथी ने कमला बिष्ट पर अचानक हमला बोल दिया। कमला के चीखने पर साथी महिलाएं उसे बचाने दौड़ी और उन्होंने शोरगुल मचाकरहाथी को भगाया। सूचना पर कालाढूंगी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासीकोटी भी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच हाथी के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इधर वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासीकोटी ने  बताया कि हाथी के हमले में घायल महिला को विभागीय नियमानुसार आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : टायर और प्लास्टिक के अलाव सांसों में घोल रहे हैं जहर, जानें कैसे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.