Move to Jagran APP

चन्‍द्रशेखर ही निकला पत्‍नी और बेटियों का हत्‍यारा, जंगल से किया गया गिरफ्तार

पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपित चंद्रशेखर पुत्र बिशन राम को राजस्व पुलिस ने देवनगर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 10:27 AM (IST)
चन्‍द्रशेखर ही निकला पत्‍नी और बेटियों का हत्‍यारा, जंगल से किया गया गिरफ्तार
चन्‍द्रशेखर ही निकला पत्‍नी और बेटियों का हत्‍यारा, जंगल से किया गया गिरफ्तार

भीमताल, जेएनएन : पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपित चंद्रशेखर पुत्र बिशन राम को राजस्व पुलिस ने देवनगर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चंद्रशेखर ने तीनों का कत्ल करने की बात भी कबूल कर ली है। चार दिन तक हत्यारे की तलाश में इधर-उधर भटक रही पुलिस और राजस्व पुलिस ने हत्यारे को पकडऩे के बाद राहत की सांस ली। बता दें सोमवार की शाम देवनगर में मां और बेटी का शव जंगल में मिला था, इसी के बाद दूसरे दिन 10 माह की बच्ची का शव भी वहीं से बरामद किया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपित पति चंद्रशेखर तब से फरार था।
शुक्रवार को देवनगर के जंगल से गिरफ्तार करने के बाद चंद्रशेखर ने राजस्व पुलिस को बताया कि उसे अपनी के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने उसे ठिकाने लगाने की ठान ली। चंद्रशेखर के अनुसार उसने घटना को 20 जनवरी के दोपहर में अंजाम दिया। उसकी मंशा उनको मारने की नहीं थी। वह देवनगर के समीप अपनी रिश्तेदारी में परिवार के साथ जा रहा था कि मार्ग में उसका पत्नी विमला देवी के साथ झगड़ा हो गया और इसी झगड़े के चलते उसने पहले विमला देवी को गहरी खाई में धक्का दे दिया। उस समय विमला देवी की गोद में उसकी 10 माह की लड़की रेनू भी सो रही थी वह भी खाई में गिर गई। इसके बाद उसने अपनी 14 वर्षीय दूसरी बेटी उमा को भी गहरी खाई में धकेल दिया। घटना को उसने अकेले अंजाम दिया उसके साथ कोई शामिल नहीं था।
इधर देर सांय तक तहसीलदार नवाजिश खलीक, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सनवाल, राजस्व उप निरीक्षक मोहमद शकील, शिव सिंह चौहान, हेम पलडिय़ा समेत थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक आदि ने चंद्रशेखर से पूछताछ की।

loksabha election banner

आर‍ोपित पति ने कुबूल लिया आरोप
नवाजिश खलीक, तहसीलदार ने बताया कि हत्यारोपी चंद्रशेखर को देवनगर के घने जंगल से राजस्व टीम ने गिरफ्तार किया है। बीबी के अन्य लोगों से संबंध होने के शक के चलते बीबी विमला देवी, बेटी उमा और रेनू को खाई में धक्का देने की बात कबूली है।

खुद भी कर रहा था खुदकुशी की कोशिश
राजस्व पुलिस ने जब देवनगर के घने जंगल से गिरफ्तार किया उस समय वह आधे-अधूरे होश में था। चंद्रशेखर ने राजस्व पुलिस को बताया कि वह 20 जनवरी से घटना को अंजाम देने के बाद जंगल में रह रहा है। इस बीच वह दिन भर घने जंगल में रहता था और देर रात अपने घर में आ जाता था। उसके पास खाने को कुछ नहीं था और वह घर में पड़ी चूहे मारने की दवा को लगातार खा रहा है, लेकिन मौत नहीं हुई। गिरफ्तार करने के बाद राजस्व पुलिस चंद्रशेखर को पदमपुरी अस्पताल ले गई, जहां उसका स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य सामान्य बताया।

राजस्व टीम को पुरस्कार देने की घोषणा

चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने वाली राजस्व टीम को उपजिलाधिकारी धारी रेखा कोहली ने पांच हजार तथा तहसीलदार नवाजिश खलीक ने भी पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सनवाल, उप निरीक्षक मोहमद शकील, हेम पलडिय़ा और शिव सिंह चौहान आदि हैं।

यह भी पढ़ें : तीन हत्याओं के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा, पति का अब तक कोई पता नहीं
यह भी पढ़ें : अरबपति बुजुर्ग की हत्या में चालक को उम्र कैद, बेटी भी थी साजिश में शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.