जानिए शादी के एक ही साल बाद महिला ने क्यों की खुदकुशी
घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने शादी के एक साल के भीतर ही मौत को चुन लिया। जहर खाने से तबियत बिगडऩे पर महिला को बेस अस्पताल लाया गया था। यहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
हल्द्वानी, जेएनएन : घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने शादी के एक साल के भीतर ही मौत को चुन लिया। जहर खाने से तबियत बिगडऩे पर महिला को बेस अस्पताल लाया गया था। यहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद घंटों तक ससुराली शव बेस अस्पताल में छोड़कर लापता रहे। शाम को ससुरालियों के पहुंचने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को अल्मोड़ा से मायके वालों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। विद्युत विभाग में कार्यरत कमलुवागांजा के काशी राम के बेटे नीरज आर्य की शादी एक साल पहले अल्मोड़ा जिले के देवली निवासी नेहा (20) से हुआ था। नीरज बेरोजगार है। शुक्रवार सुबह नेहा ने जहर खा लिया। करीब 11:20 बजे नेहा को चचेरा ससुर रमेश चंद्र बेस अस्पताल लेकर आया, जहां 20 मिनट बाद ही नेहा ने दम तोड़ दिया। नेहा की मौत के बाद चचेरा ससुर लापता हो गया। बेस प्रशासन की सूचना पर दारोगा प्रियंका मौर्य अस्पताल पहुंचीं और दोपहर बाद ससुरालियों के आने पर पूछताछ कर शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। प्रियंका ने बताया कि नेहा की मौत के सूचना उसके मायके वालों को दे दी गई है। शनिवार को उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया।
गुमराह करते रहे ससुराली
नेहा की मौत के बाद ससुराली पुलिस व लोगों को गुमराह करते रहे। वे पुलिस को नेहा के पति के लखनऊ में होने की जानकारी दे रहे थे, जबकि लोगों की पूछताछ में नीरज के हल्द्वानी में ही होने की बात कह रहे थे। नेहा के साथ पति के अलावा ससुर काशी राम, ननद रजनी व चचेरा ससुर रमेश भी रहता था। पुलिस के मुताबिक मायके वालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि उनकी ओर से लिखित शिकायत आई तो ससुरालियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें : घरेलू कलह से तंग आकर बागेश्वर के युवक ने गौशाला में लगाई फांसी, मौत
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप