Move to Jagran APP

Bye election in Pithoragarh पिथौरागढ़ में कौन होगा स्व. प्रकाश पंत का उत्तराधिकारी

पिथौरागढ़ उप चुनाव घोषित करते ही पंत के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के पांच लोगों के पैनल में पंत के भाई प्रमुख दावेदार हैं तो कांग्रेस से दो नाम आए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 07:00 AM (IST)
Bye election in Pithoragarh पिथौरागढ़ में कौन होगा स्व. प्रकाश पंत का उत्तराधिकारी
Bye election in Pithoragarh पिथौरागढ़ में कौन होगा स्व. प्रकाश पंत का उत्तराधिकारी

पिथौरागढ़, जेएनएन : पिथौरागढ़ उप चुनाव 25 नवंबर को घोषित करते ही नगर में स्व. प्रकाश पंत के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा के पांच लोगों के पैनल में पंत के भाई प्रमुख दावेदार हैं तो कांग्रेस से अभी दो नाम सामने आ रहे हैं। राज्य गठन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर तीन बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 2002 में पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रकाश पंत विधायक चुने गए। तब वह पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए। इससे पूर्व अविभाजित उत्त्तर प्रदेश में रहते हुए वह विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। 2007 के विस चुनाव में भी दोबारा प्रकाश पंत विधायक बने। 2012 में वह चुनाव हार गए और कांग्रेस के मयूख महर विधायक बने। 2017 में हुए चुनाव में एक बार फिर प्रकाश पंत विजयी रहे। उनके निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव की घोषणा होते ही अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर कयास लगने लगे हैं।

loksabha election banner

स्व. प्रकाश पंत प्रदेश की राजनीति में एक बड़े नेता के रू प में थे। भाजपा संगठन तथा सरकार में उनका कद काफी बढ़ा हो गया था। इस सीट पर  हमेशा भाजपा और कांग्रेस के बीच ही संघर्ष रहा है। वर्तमान में भी भाजपा और कांग्रेस ही आमने-सामने हैं। अभी दोनों दलों से प्रत्याशी के नाम की घोषणा का सभी को इंतजार है। भाजपा में यह माना जा रहा है कि भाजपा इस बार स्व. प्रकाश पंत के परिवार के ही किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। इस संबंध में भाजपा की प्राथमिकता स्व. प्रकाश पंत की धर्मपत्नी को प्रत्याशी बनाने की थी परंतु उनके द्वारा चुनाव नहीं लडऩे की इच्छा के चलते अब प्रकाश के छोटे भाई भूपेश पंत को प्रत्याशी बनाए जाने की सबसे अधिक संभावना है। भूपेश राजनीति में पहले से ही सक्रिय हैं। प्रकाश पंत के चुनाव की बागडोर भूपेश ही संभालते रहे हैं। भाजपा के पैनल में पांच नाम गए हैं। जिसमें भूपेश पंत का नाम सबसे ऊपर है। अब पार्टी किसे प्रत्याशी बनाएगा यह तो घोषणा के बाद पता चलेगा। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि भूपेश पंत सबसे प्रबल दावेदार हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास सबसे बड़ा नाम मयूख महर का है। परंतु अभी तक उन्होंने पत्त्ते नहीं खोले हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा में मयूख महर ही कांग्रेस की रीढ़ हैं।

पिथौरागढ़ उप चुनाव के लिए भाजपा के पैनल में गए नाम

-भूपेश पंत, स्व. प्रकाश पंत के भाई

- केदार जोशी अध्यक्ष केएमवीएन

- विरेंद्र वल्दिया, भाजपा जिलाध्यक्ष

- राजेंद्र रावत, नगरपालिका अध्यक्ष

- महेंद्र लुंठी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री

कांग्रेस से प्रदेश प्रवक्ता ने की है दावेदारी

कांग्रेस की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने दावेदारी की है। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह बोहरा ने भी दावेदारी की है। कांग्रेस से अभी तक दो ही नाम दावेदारी के लिए आए हैं।

यह भी पढ़ें : स्टिंग मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत पर मुकदमे से भड़के कांग्रेसी, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.