Move to Jagran APP

Parivartan Yatra : राहुल 2024 में जब पीएम बनेंगे तो कृषि कानून को फाड़कर गंगा में बहा देंगे : पूर्व सीएम रावत

Parivartan Yatra हरीश रावत ने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है। परिवर्तन का प्रयास पूरे देश मे हो रहा है। सत्ता में आए लोग कांग्रेस का इतिहास मिटाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया तो 2024 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 08:57 PM (IST)
Parivartan Yatra : राहुल 2024 में जब पीएम बनेंगे तो कृषि कानून को फाड़कर गंगा में बहा देंगे : पूर्व सीएम रावत
कहा कि मोदी कांग्रेस के बनाए कार्यों को बिगाड़ने का काम और संपत्तियों को बेचने का काम कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Parivartan Yatra : कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आज ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पहुंची। इस दौरना लोगों को प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया। उत्तराखंड चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता परिवर्तन चाह रही है। परिवर्तन का प्रयास पूरे देश मे हो रहा है। सत्ता में आए लोग कांग्रेस का इतिहास मिटाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया तो 2024 में राहुल गांधी पीएम बनेंगे। पीएम बनने के बाद वह काले कृषि कानून को फाड़कर गंगा में फेंक देंगे। 

loksabha election banner

यह देश कांग्रेस ने बनाया है। रुद्रपुर की चहल पहल कांग्रेस की देन है। रावत ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल मे मजदूरों का ध्यान रखा। 50 हजार में घर देने का काम किया था। मलिन बस्तियों के विनियमित करने का काम किया। भाजपा पर तंज किया कि चार सालों में भी 10 लोगों को मालिकाना हक न दे सकी। भाजपा कांग्रेस के बनाये कानून को हटा नही सकती। भाजपा अध्यादेश लाने का कुचक्र रच रही है। बेहड़ से कहा कि वो उस कमेटी के सदस्य थे। आज जो डैम टिहरी, हीराकुंड डैम को बना पाया तो बताया।

कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के बनाए कार्यों को बिगाड़ने का काम और संपत्तियों को बेचने का काम कर रहे हैं। रावत यहीं नहीं रुके उनका कहना था कि मंगल यान मनमोहन सिंह के समय बना था। अडानी और अम्बानी जैसे 10 हजार पूंजीपतियों को सहायता दे रही। मालामाल कर रही है। कोरोना काल मे 30 फीसद तक आमदनी आम आदमी की घटी। मोदी के दोस्त इस कोरोना काल मे मालामाल हुए। किसानों को बर्बाद करने पर भाजपा तूल गयी है। गरीबों और किसानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। 

राहुल 2024 में जब प्रधानमंत्री बनेंगे तो कृषि काले कानून फाड़कर गंगा में बहा देंगे। रावत ने कहा कि पंतनगर और सिडकुल कांग्रेस की देन हैं। रावत ने कहा कि मोदी के हाथ मे देश को लूटने नहीं देंगे। 2022 एक महत्वपूर्ण मुकाम है जिसे जीतना है। उत्तराखंड में कांग्रेस को विजयी बनाने का काम कार्यकर्ता करेंगे। रावत ने अंबेडकर पार्क में आयोजित परिवर्तन यात्रा में कहा कि 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.