जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कोरोना महामारी की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट मिलते ही लोग दुश्चिंता से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं प्रमोद शाह ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण तरीके बताए हैं।
सीओ लालकुआं प्रमोद शाह ने वीडियो संदेश के जरिये बताया कि उनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। जिसमें उनकी 86 वर्षीय मां भी शामिल हैं। ऐसे में सकारात्मकता के साथ वह अपना उपचार कर रहे हैं। जिसके लिए वह अपने घर में आइसोलेट हैं। सीओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान निराशा को मन में नहीं आने देना है। पूरे उत्साह के साथ मनपसंद कार्य करें। जिससे मन को ऊर्जा मिलती रहे। उन्होंने बताया कि मां का आक्सीजन स्तर घटकर 90 फीसद पर पहुंच गया था। मां से उनका मनपसंद कार्य भजन करने के लिए प्रेरित किया। करीब 15 मिनट तक भजन करने के बाद आक्सीजन स्तर बढ़कर 95 हो गया। सीओ ने बताया कि इस तरह हमें पता चलता है कि कोरोना से उपचार के सभी साधन हमारे पास उपलब्ध हैं। इसलिए भयग्रस्त नहीं होना है।
आशा से मिलती है इम्यूनिटी
सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि आशा से इम्यूनिटी बढ़ती है। घर में रहकर व्यायाम व योग करें। चिकित्सक की सलाह पर दवा व अन्य आवश्यक उपचार भी करते रहना है। जिससे मन के साथ ही शरीर का उत्साह भी बना रहेगा। ऐसे में अपनी पसंद के अनुसार दोस्तों व स्वजनों से फोन पर बात, बागवानी व अन्य कार्य किए जा सकते हैं।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a