Coronavirus Lockdown : बीच हाईवे पर लगा मंडप, पुरोहित अनोखे लाल ने कराई शादी
सोमवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर से लगे रामपुर बॉर्डर पर मुस्तैद पुलिस ने शादी करने आ रहे दूल्हे और उसके परिवार को रोक लिया।
रुदपुर, जेएनएन : लॉकडाउन का व्यापक असर सामाजिक समारोहों पर पड़ा है। कई लोगों ने शादियां स्थगित कर दी हैं तो जिन्होंने नहीं की हैं उनके कार्यक्रम आयोजित करने में अड़चने आ रही हैं। सोमवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर से लगे रामपुर बॉर्डर पर मुस्तैद पुलिस ने शादी करने आ रहे दूल्हे और उसके परिवार को रोक लिया।
शादी रुद्रपुर भदईपुरा में तय थी। इसकी खबर जब बधू के परिवार वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। काफी सोच विचार के बाद दोनों परिवारों ने तय किया कि शादी बॉर्डर पर ही होगी। फिर क्या था लड़की को लेकर पिता व अन्य परिजन बाॅर्डर पर पहुंच गए। हाईवे पर ही मंडप लगा। पुराेहित अनोखे लाल ने मंत्रोच्चार कर विवाह संपन्न कराया। यह अनोखी शादी देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कहने लगे कि वर-वधू को यह अनोखी शादी पूरी जिंदगी याद रहेगी।
रामपुर के पट्टी कल्याण पुर निवासी अभिषेक सिंह अपने दो ताऊ के साथ शादी करने के लिए सोमवार को रुदपुर भदई पूरा के लिए निकले थे। लेकिन बॉर्डर पर ही पुलिस ने उन्हों रोक लिया। अनुमति पत्र को लेकर कुछ पेंच फंस गया। लिहाजा पुलिसकर्मियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण की सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामला वधू पक्ष तक पहुंचा तो दोनों परिवारों ने मिलकर तय किया किया। शादी हाइवे पर ही कर ली जाए। फिर क्या था वधू काजल को लेकर पिता विनोद सिंह लेकर पहुंचे और पुरोहित अनोखे लाल बॉर्डर पर पहुंच गए। सड़क पर ही मंडप लगा।
अनोखे लाल जी ने मंत्रोच्चार कर पूरे विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया। इसी बीच हल्द्वानी शादी करने जा रहे मदा नगला निवासी अर्जुन सिंह को भी बॉर्डर पुलिस ने रोक लिया। तो उन्होंने भी यहीं पर पिता ओमप्रकाश से सलाह के बाद विवाह करने का निर्णय लिया।
यह भी पढें
ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सिडकुल की दो कंपनियों में उत्पादन ठप
सुबह दस से शाम चार बजे तक खुलेंगे दफ्तर, कुमाऊं में सभी जिले ग्रीन जोन
उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू-कश्मीर में शहीद, दो दिन में तीसरी शहादत से गमगीन हुई देवभूमि
मां फायरिंग शुरू हो गई है, फोन रखता हूं, बाद में करूंगा...यही थे शहीद शंकर के आखिरी शब्द