Move to Jagran APP

नैनीताल में पांच डिग्री तापमान, पिथौरागढ़ में आज छा सकते हैं हल्के बादल

पर्वतीय जिलों में तापमान में फिर कमी आने लगी है। तीन दिनों बाद चम्पावत जिले का तापमान फिर से दो डिग्री से नीचे पहुंच गया है। नैनीताल में तापमान पांच डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। सुबह-शाम गुनगुनी ठंड का अहसास करा रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:57 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 06:57 AM (IST)
नैनीताल में पांच डिग्री तापमान, पिथौरागढ़ में आज छा सकते हैं हल्के बादल
नैनीताल में पांच डिग्री तापमान, पिथौरागढ़ में आज छा सकते हैं हल्के बादल

हल्द्वानी, जेएनएन : पर्वतीय जिलों में तापमान में फिर कमी आने लगी है। तीन दिनों बाद चम्पावत जिले का तापमान फिर से दो डिग्री से नीचे पहुंच गया है। नैनीताल में तापमान पांच डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। सुबह-शाम गुनगुनी ठंड का अहसास करा रही है, जबकि दोपहर में धूप खिलने से राहत महसूस हो रही है।

loksabha election banner

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा है कि समूचे कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद विशेषकर शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। कुमाऊं के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। इस समय कुमाऊं में दक्षिण पश्चिम हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली कमी देखने को मिल रही है।

चंपावत जिले में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। बुधवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हल्द्वानी का तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है। फिलहाल कोहरे से भी राहत बनी हुई है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

हल्द्वानी       7.1 डिग्री

नैनीताल      5.0 डिग्री

मुक्तेश्वर      5.8 डिग्री

चंपावत       1.7 डिग्री

पिथौरागढ़    5.2 डिग्री

अल्मोड़ा      3.7 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.