विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumaon Weather Update : देरा रात से हो रही झमाझम बारिश, पर्वतीय जिलों में खतरनाक हुआ आवागमन

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 20 Aug 2021 07:09 AM (IST)

Kumaon Weather Update मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। ...और पढ़ें

Kumaon Weather Update : देरा रात से हो रही झमाझम बारिश, पर्वतीय जिलों में खतरनाक हुआ आवागमन
Kumaon Weather Update : देरा रात से हो रही झमाझम बारिश, पर्वतीय जिलों में खतरनाक हुआ आवागमन

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। देर रात से मंडल के सभी जिलों में झमाझम बारिश जारी है। बागेश्‍वर में भारी बारिश के कारण सरयू का जलस्‍तर बढ़ गया है। नैनीताल, हल्‍द्वानी, चंपावत में भी तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण पर्वतीय जिलों में आवागमन खतरनाक हो गया है। लैंडस्‍लाइड का खतरा बढ़ गया है।

गुरुवार को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। तराई-भाबर में बारिश नहीं हुई, लेकिन पूर्वी हवा चलने से तापमान में कमी जरूर आई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की कमी के साथ 31 डिग्री के करीब पहुंच गया। पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि परिस्थिति बारिश के अनुकूल बन रही है। शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे के साथ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन             अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी          31.2             25.2

रुद्रपुर               31.7             26.0

नैनीताल           23.5             16.7

चम्पावत          25.7              19.2

जागेश्वर          21.7            17.7

बागेश्वर          34.5               23.7

पिथौरागढ़       24.7              18.4

मुक्तेश्वर        26.3              19.1

अल्मोड़ा         30.2               22.0

चार डिग्री लुढ़ककर 22 से नीचे आया जागेश्वर का तापामान

पूर्वी हवाओं ने तापमान की तपिश कम की है। मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में कमी आई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जागेश्वर में तापमान चार डिग्री कम हुआ है। गुरुवार को जागेश्वर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री व न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल, पिथौरागढ़, लोहाघाट व चम्पावत में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश होने पर तापमान में कुछ गिरावट और दिख सकती है।