Uttarakhand Weather News Update : मौसम ने फिर बदली करवट, पिंडारी और पंचाचूली में हिमपात
Uttarakhand Weather News Update शनिवार को कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदलने लगा है। निचले इलाकों में बादल छाए हैं। जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में पंचाचूली की चोटियों पर हिमपात हो रहा है।
बागेश्वर, जागरण संवाददाता : Uttarakhand Weather News Update : शनिवार को कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। पिथौरागढ़ जिले में मौसम बदलने लगा है। निचले इलाकों में बादल छाए हैं। जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में पंचाचूली की चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं बागेश्वर में आसमान में सुबह से बादल मंडरा रहे हैं। हिमालयी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। पिंडारी में हल्का हिमपात होने की सूचना है। ठंड में इजाफा होने लगा है।
शादी का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। इसी शोर-शराबे के बीच एक बार फिर मौसम ने भी करवट बदल ली है। शनिवार की सुबह से आसमान बादल से छाए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही हे, जबकि घाटी वाले क्षेत्र में सुबह कोहरा लगने से गलन वाली ठंड शुरू हो गई है।
मौसम के मिजाज को देखते हुए शादी विवाह वाले लोग तो चिंतित हैं, लेकिन किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। प्रगतीशील किसान प्रताप सिंह गढ़िया, गीता देवी, कमला देवी, मोहनी जनौटी आदि ने कहा कि इस मौसम में यदि अच्छी बारिश होगी तो गेहूं, जौ, मसूर समेत रबी की फसल को लाभ होगा। इसके अलावा सब्जी उत्पादन को भी लाभ होगा। लाई, पालक, मेथी, मटर आदि सब्जियां का उत्पादन भी बेहतर होगा।