नैनीताल में चार डिग्री चढ़ा पारा
नैनीताल : सरोवर नगरी में शुक्रवार को शीतकालीन दिनों में गर्मी का एहसास हुआ। दिन के समय सूर्य की तपिश
नैनीताल : सरोवर नगरी में शुक्रवार को शीतकालीन दिनों में गर्मी का एहसास हुआ। दिन के समय सूर्य की तपिश सहना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का उछाल आ जाने से गर्मी का एहसास हुआ।
सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर नजर आने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूर्य की गर्मी भी बढ़ती चली गई। दोपहर के समय लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर आए। सभी की जुबान पर एक हर जिक्र था कि जाड़े में इतनी गर्मी पहले कभी नही देखी। अंधेरा छाने के बाद पाला गिरना शुरू हुआ तो तभी ठंड का एहसास होने लगा। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार गत दिवस के मुकाबले तापमान चार डिग्री बढ़ गया। गुरुवार को 15 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सोमवार को 19 जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।