Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: 23 से 27 अप्रैल के बीच कुमाऊं रहेगा शुष्क, गर्मी में होगा इजाफा

छिटपुट गतिविधियों को छोड़कर 23 से 27 अप्रैल के दौरान कुमाऊं के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। इसकी वजह से तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। नैनीताल का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 23 Apr 2022 06:36 AM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2022 06:36 AM (IST)
Kumaon Weather Update: 23 से 27 अप्रैल के बीच कुमाऊं रहेगा शुष्क, गर्मी में होगा इजाफा
कुछ जगहों पर लू चलने जैसी स्थिति रह सकती है। इस बार गर्मी पिछले रिकार्ड तोड़ सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : अप्रैल महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में अगले एक से दो दिन इसका हल्का असर रह सकता है, लेकिन शेष जगहों पर मौसम शुष्क हो चला है। तापमान फिर बढऩे लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है राहत का दौर खत्म हो गया है। अप्रैल महीने के आखिरी चार-पांच दिन में तपिश बढ़ जाएगी। कुछ जगहों पर लू चलने जैसी स्थिति रह सकती है। ऐसी स्थिति में इस बार गर्मी पिछले रिकार्ड तोड़ सकती है।

prime article banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में छिटपुट गतिविधियों को छोड़कर 23 से 27 अप्रैल के दौरान कुमाऊं के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। इसकी वजह से तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। हल्द्वानी व रुद्रपुर समेत तराई-भाबर में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नैनीताल का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान 

स्टेशन      अधिकतम    न्यूनतम 

हल्द्वानी     36.7         23.6

नैनीताल    23.6         15.5

मुक्तेश्वर    24.8        13.5

पंतनगर     37.4         23.3

अल्मोड़ा    29.6         15.0

बागेश्वर     33.2        17.7

चम्पावत    26.2         12.3

पिथौरागढ़  28.5          16.2

पर्वतीय क्षेत्रों फिलहाल गर्मी से राहत 

पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बारिश के बाद पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में कमी आई है। 38 डिग्री तक पहुंच गया बागेश्वर का तापमान पांच डिग्री लुढका है। पिथौरागढ़ में पारा 32 डिग्री से कम होकर 28 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में अगले दो दिन भी तापमान से राहत रहेगी। फिर तापमान में तेजी आने लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.