नैनीताल रोड बनी नहर, खेतों में घुसी रकसिया की गाद, किसानों को भारी नुकसान
नवाबी रोड को जोडऩे वाली सिंचाई नहर बुधवार को ओवरफ्लो हो गई। नगर का पानी सड़क पर बहता रहा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर नगर का पानी बंद कराया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से नहर से कूड़ा हटाया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : शहर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन वर्षा हुई। तिकोनिया से नीचे की ओर से सूखा रहा, लेकिन काठगोदाम, शीशमहल, दमुवाढूंगा क्षेत्र में आधे घंटे तक तेज वर्षा हुई।
वर्षा से नैनीताल रोड नहर में परिवर्तित हो गई। रकसिया नाला उफान पर आने से धान के खेतों में गाद, कचरा भर गया। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में पानी से लबालब सड़क पर वाहनों को खड़ा होना पड़ा।
तीन दिन में दूसरी बार नुकसान
बुधवार अपराह्न चार बजे से वर्षा हुई। रकसिया ओवरफ्लो होने से हिम्मतपुर बैजनाथ, हल्दूपोखरा नायक, करायल नायक, पांडे नवाड़ क्षेत्र में कई लोगों के खेतों में गाद भर गई।
ग्राम प्रधान दीपा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नंदन आर्य, नरेश भट्ट ने बताया कि तीन दिन में दूसरी बार रकसिया ने नुकसान पहुंचाया है। सुभाष जोशी, सोबन सिंह, हरीश मनराल, अनिल सिंह, राजन सिंह, विपिन चंद्र ने नुकसान का मुआवजा देने के साथ रकसिया के जलभराव का स्थायी हल निकालने की मांग की है।
वहीं, गौलापार िनवासी पूर्व प्रधान बलजीत िसंह ने बताया िक सूखी नदी ने रास्ता बंदल सड़क की तरफ भूकटाव शुरू कर िदया है। जल्द तटबंध नहीं बनाए गए तो खतरे की स्थित पैदा हो जाएगी।
ओवरफ्लो नहर देखने पहुंचे अधिकारी
एसबीआइ के पास से नवाबी रोड को जोडऩे वाली सिंचाई नहर बुधवार को ओवरफ्लो हो गई। नगर का पानी सड़क पर बहता रहा। पार्षद रवि जोशी के सूचना देने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार निरीक्षण करने पहुंचे।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन कर नगर का पानी बंद कराया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से नहर से कूड़ा हटाया।
तीन दिन वर्षा के आसार
मौसम विभाग ने तीन सितंबर तक वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। अगले तीन पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक जगहों व मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा।
बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम 24.7 डिग्री रहा।