Move to Jagran APP

24 घंटे में 222 किमी दौड़ का राष्‍ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले विनय फ्रांस चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

चौबीस घंटे में 222.02 किमी दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी द्वाराहाट का लाल अब फ्रांस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 08:40 AM (IST)
24 घंटे में 222 किमी दौड़ का राष्‍ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले विनय फ्रांस चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
24 घंटे में 222 किमी दौड़ का राष्‍ट्रीय रिकार्ड बनाने वाले विनय फ्रांस चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), जेएनएन : चौबीस घंटे में 222.02 किमी दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी द्वाराहाट का लाल अब फ्रांस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। 26 व 27 अक्टूबर को एलवी (फ्रांस) में  होने जा रही इस 24 घंटे की दौड़ के लिए विनय साह ने 250 किमी दौडऩे के लक्ष्य को लेकर हाड़तोड़ मेहनत की है।

loksabha election banner

नगर के शीतलापुष्कर वार्ड निवासी विनय साह इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एल्ट्रा-24 ऑवर वर्ल्‍ड चैंपियनशिप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) ने विनय की प्रतिभा पर भरोसा कर उसका चयन किया है। क्रोएशिया व दक्षिण अफ्रीका में भी अपना जलवा बिखेर चुके दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे विनय ने बीती मार्च में चंडीगढ़ के पंचकूला में आयोजित टफ मैन प्रतियोगिता पर भी कब्जा जमाया। जिसमें 24 घंटे में 222.02 किमी दौड़कर विनय ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था, जो अभी तक नहीं टूट सका है।

गांव पहुंचने पर विधायक ने किया स्वागत, तैयारी में जुटा विनय

अपने पैतृक आवास पहुंचे विनय का विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा समेत अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विनय ने बताया कि टफ मैन प्रतियोगिता जीतने के बाद से ही उसने वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। यहां भी द्वाराहाट से कुकुछीना तक दौड़ के बाद वापसी में द्वाराहाट होते हुए सुरईखेत तक कुल 78 किमी की दौड़ करीब सात घंटे में पूरी कर ली। इसी तैयारी के तहत हल्द्वानी से रुद्रपुर, काठगोदाम से नैनीताल आदि रूटों पर भी दौड़ लगाकर खुद को तैयार किया। विनय ने बताया कि चढ़ाई में दौड़ लगाकर उसने खुद की क्षमता को और अधिक बढ़ाया है। दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत विनय ने अपने गृहक्षेत्र में भी युवाओं को लंबी दूरी की दौड़ के गुर सिखाए। बुधवार को विनय दिल्ली के लिए रवाना हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.