Move to Jagran APP

मारुति नंदन साह की जीत से नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को बड़ा झटका

तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने जीत दर्ज कर ना केवल व्यापारियों में मजबूत पकड़ बनाई है बल्कि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के समर्थकों को बड़ा झटका भी दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:29 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 05:47 PM (IST)
मारुति नंदन साह की जीत से नैनीताल पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को बड़ा झटका
मारुति नंदन साह की जीत से पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी को बड़ा झटका

नैनीताल, जेएनएन : तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने जीत दर्ज कर ना केवल व्यापारियों में मजबूत पकड़ बनाई है बल्कि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के समर्थकों को बड़ा झटका भी दिया है। चुनाव परिणाम के बाद अब कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ने के आसार हैं।

loksabha election banner

2012 के चुनाव में नैनीताल सीट से कांग्रेस के रणनीतिकारों में शुमार साह के कार्यकाल में ही 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी सरिता आर्य की हार हुई। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने युवा नेता सचिन नेगी को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया तो टिकट से वंचित साह भी नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस नगर अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया। प्रचार से भी दूर हो गए। साथ ही उनकी पूर्व विधायक सरिता आर्य के बीच सियासी दूरियां बढ़ गईं।

हाल ही में तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव हुए तो साह अध्यक्ष पद पर कूद पड़े। इधर साह को पराजित करने के लिए चेयरमैन समर्थकों ने तल्लीताल बाजार में डेरा डाल दिया। व्यापार मंडल चुनाव के परिणाम 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़े सिरदर्द साबित हों सकते हैं। अब चेयरमैन सचिन नेगी को पार्टी में सीधी चुनौती मिलने के साथ ही शहर में खुद को सियासी तौर पर मजबूत करने के लिए नए सिरे से प्रयास करने होंगे।

मल्लीताल का चुनाव कब होगा

शहर के तल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव तो हो गया मगर मल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव कब होगा, इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है। मल्लीताल व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का कार्यकाल सालों पहले पूरा हो चुका चुका है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पिछले साल चुनाव अधिकारी की नियुक्ति तक कर चुका था मगर विवाद होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.