Move to Jagran APP

दिखेगा मनमोहक नजारा, सूर्य देव करेंगे वीनस का श्रृंगार

शनिवार को भोर से कुछ पहले आसमान में मनमोहक नजारा देखने को तैयार हो जाइए। इस दौरान सूर्य देव अपनी किरणों से वीनस का श्रृंगार करेंगे।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 02 Jun 2017 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2017 09:11 PM (IST)
दिखेगा मनमोहक नजारा, सूर्य देव करेंगे वीनस का श्रृंगार
दिखेगा मनमोहक नजारा, सूर्य देव करेंगे वीनस का श्रृंगार

नैनीताल, [रमेश चंद्रा]: प्रेम व सौंदर्य की देवी वीनस यानी शुक्र की सुंदरता में निखार आने जा रहा है। शनिवार भोर से कुछ पहले आसमान में यह खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। सूर्य, पृथ्वी व वीनस के त्रिकोणीय स्थिति में आने से यह संयोग बन रहा है। इस बीच यूरेनस भी वीनस के करीब होगा। यूरेनस को दूरबीन से देखा जा सकेगा।

loksabha election banner

वीनस हमारे सौर परिवार का सर्वाधिक खूबसूरत ग्रह है। जिसे बिना किसी उपकरण की मदद के देखा जा सकता है। खास बात यह है कि संयोग से वह अब सूर्य के ठीक सामने आ रहा है। इस कारण सूर्य की किरणे उसे अधिक चमकदार बना देंगी। 

इस खगोलीय घटना में दूसरी ओर धरती होगी। जहां से वीनस को बखूबी निहारा जा सकेगा। यह त्रिकोणीय स्थिति होगी। वीनस के साथ यूरेनस भी दर्शन दे रहा होगा। यूरेनस को दूरबीन के सहारे ही देखा जा सकेगा। 

यह अदभुत खगोलीय घटना है। वैज्ञानिक अध्ययन के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण है। इससे वैज्ञानिकों को वीनस की चमक के बारे में पता लगाने का मौका होगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे के अनुसार यह खूबसूरत खगोलीय घटना है। शनिवार को सूर्योदय से एक घंटे पहले इसे देखा जा सकेगा। 

सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है वीनस

भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंग्लुरु के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक प्रो. आरसी कपूर के अनुसार भले ही वीनस की सुंदरता के कसीदे दुनियाभर में पढ़े जाते हों, लेकिन वास्तविकता तो यह है कि हमारे सौर परिवार का यह सबसे गर्म ग्रह है। 

96 प्रतिशत कार्बन-डाई-ऑक्साइड वाले इस ग्रह में तेजाबी बादल हैं, जो इसे अत्यधिक गर्म बनाते हैं। कई मायनों में यह पृथ्वी के समान है। इस ग्रह में जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: स्याह गगन में दिखा आतिशी उल्का पिंडों का नजारा

यह भी पढ़ें: 340 किमी प्रति मिनट की रफ्तार से धरती के करीब से गुजरा यह पिंड, जानिए

यह भी पढ़ें: इन दिनों धरती के साथ सूर्य पर भी बढ़ गई है तपिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.