Move to Jagran APP

सब्जियों की आवक बढ़ी तो 70 प्रति किलो तक गिर गए दाम, देखें आज का रेट

Vegetable rates in Haldwani ठंड के रफ्तार पकड़ते ही बीते दिनों आसमान छूने वाले सब्जियों के दाम अचानक से गिर गए हैं। मटर और धनिया में जहां प्रतिकिलो 70 से लेकर 40 रुपए तक गिरावट दर्ज की गई है वहीं शिमला मिर्च बीन्स और पालक के भी भाव गिरे हैं।

By Himanshu JoshiEdited By: Skand ShuklaPublished: Tue, 29 Nov 2022 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 08:03 AM (IST)
सब्जियों की आवक बढ़ी तो 70 प्रति किलो तक गिर गए दाम, देखें आज का रेट
ऊधम सिंह नगर जिले और हल्द्वानी के आसपास के इलाकों से मंडी में बढ़ी सब्जियों की आवक

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : सर्दी के सीजन में ऊधम सिंह नगर और हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों से आवक बढ़ने के कारण हरी और मौसमी सब्जियां 70 रुपये तक सस्ती हो गई हैं। एक महीने में मटर 70 तो धनिया के दाम 40 रुपये प्रति किलो तक कम हो गए हैं। लोग सेहत बनाने के लिए सलाद भी खूब खरीद रहे हैं।

loksabha election banner

ठंड के सीजन में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार सब्जियों की कीमत में भारी गिरावट आ गई है। व्यापारियों की मानें तो अभी मौसम सब्जियों के अनुकूल है। पिछली बार तक कोहरा छाने के बाद सब्जियों की लताएं सडऩे की समस्या आती थी, फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है।

स्थानीय स्तर पर सब्जियों का उत्पादन अच्छा हो रहा है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश से सब्जियां भारी मात्रा में पहुंच रही हैं। मंडी में आवक और डिमांड काफी अच्छी है। जिस वजह से कीमतें काफी कम हो गई हैं। आढ़ती जीवन सिंह कार्की ने बताया कि अभी सब्जियां और सस्ती हो सकती हैं।

सब्जियों के दाम

सब्जी              अब            पहले

शिमला मिर्च     20 से 22     45 से 50

मटर               45 से 50    100 से 120

पालक             8 से 10      20 से 25

बैंगन              10 से 15     20 से 22

बीन्स              30 से 35     60 से 70

लौकी              8 से 10      20 से 25

फूल गोभी       15 से 20     25 से 30

बंद गोभी         8 से 10      20 से 25

गाजर              25 से 30   35 से 40

धनिया             50 से 60   90 से 100

नोट : कीमत मंडी के थोक बाजार के आधार पर प्रति किलो में दी गई है।

पहाड़ के लिए सब्जियों की सप्लाई दोगुना बढ़ी

आलू, फल व्यापारी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी बताते हैं कि मैदानी क्षेत्रों से फरवरी तक सब्जियों की आवक इसी तरह होती रहेगी। जिसका असर अभी से कीमतों पर दिखने लग गया है। हालांकि पहाड़ से सिर्फ गडेरी, अरबी, गेठी और मटर की ही आवक हो रही है, जबकि वहां के लिए सप्लाई दोगुना बढ़ गई है। सामान्य समय में जहां आठ से 10 गाडिय़ा सब्जियां भेजी जाती है, जो अब बढ़कर 18 से 20 वाहन पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.