Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Scheme क्या है? पर्यटन कारोबार शुरू करने पर मिलेगी आर्थिक मदद
Uttarakhand Tourism Scheme: उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। Veer Chandra Singh Garhwali Tourism Scheme : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं नागरिकों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
इसके तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण और सब्सिडी दी जाती है।
मिलती है इतनी सब्सिडी (वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?)
इस योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में प्रोजेक्ट लागत का 33 प्रतिशत या अधिकतम 33 लाख रुपए और मैदानी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत या अधिकतम 25 लाख रुपए तक की सहायता मिलती है। इतना ही नहीं वाहन खरीद (टैक्सी, बस आदि) पर भी सब्सिडी दी जाती है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: आठ जिलों की 212 महिलाओं को मिलेगी 1.55 करोड़ की सौगात
इसके लिए युवाओं को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट vcsgscheme.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना है।
योजना के तहत कर सकते हैं ये काम
- फास्ट फूड सेंटर
- बस/टैक्सी
- योग ध्यान केन्द्र
- मोटेल
- साहसिक पर्यटन
- स्टार गेजिंग
- बर्डवाचिंग
- एंगलिग
- माउंटेन टैरेन बाइक्स
- कैरावैन/मोटर होम टूरिज्म
- क्याकिंग
- बोटिंग
- बेकरी
- संग्रहालय
- ट्रैकिंग
पात्रता
- उत्तराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- लोन डिफाल्टर नहीं होना चाहिए
- पट्टे की भूमि पर भी आवेदक को योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी
- उम्र प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अगर रोजगार के लिए जमीन की आवश्यकता है तो भूमि संबंधित प्रमाण पत्र
- नोटरी द्वारा शपथ पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
ऐसे करें अप्लाई
- आधिकारिक वेबसाइट vcsgscheme.uk.gov.in पर जाएं।
- योजनाओं की लिस्ट में से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना पर क्लिक करें।
- योजना हेतु आवेदन पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
- अपनी जानकारी, व्यवसाय का विवरण और अन्य जानकारी भरें।
- सभी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
