इंटरनेट मीडिया पर सीएम त्रिवेंद्र रावत के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह के पोस्ट हो रहे वायरल
वैसे तो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चा चार दिन सुर्खियां बनी हुई थी। मंगलवार को जैसे ही उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा दिया। अटकलों को विराम लग गया। वहीं इंटरनेट मीडिया पर उनके बारे में तरह-तरह की पोस्ट अपलोड होने लगी।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : वैसे तो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे की चर्चा चार दिन सुर्खियां बनी हुई थी। मंगलवार को जैसे ही उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा दिया। अटकलों को विराम लग गया। वहीं इंटरनेट मीडिया पर उनके बारे में तरह-तरह की पोस्ट अपलोड होने लगी। टिवट्र पर एक व्यक्ति ने उनके हाथ आगे किए हुए फोटो के ऊपर लिखा है, मैं चलता हूं, दुवाओं में याद रखना। इसे लेकर कई लोगों ने भावुक टिप्पणी की है। वहीं तमाम लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की है।
सीएम के इस्तीफे को लेकर टिवट्र पर आशीष ने सवाल उठाया है कि आखिर ये एमएलए नाराज क्यों होते हैं? इस बात का भी पर्दाफाश होना चाहिए। त्रिवेंद्र रावत ने 85 दर्जा राज्य मंत्री बना दिए थे। पहाड़ी दीदी ने लिखा है, आपने अपने कार्यकाल में गरीबों की मदद की। बालम सिंह नेगी ने लिखा है, अगर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सही थे तो हटाए क्यों? अगर गलत थे तो चार साल बर्बाद क्यों किए? यह तो जनमत का अपमान है। प्रकाश बहुगुणा ने लिखा है, देवभूमि के नए मुख्यमंत्री के खर्चे उठाने के लिए तैयार हो जाएं।
पांच दिन पहले टिवट्र पर आम लोगों को किया फॉलो
पांच मार्च को मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत टिवट्र पर आम लोगों को फॉलो कर रहे थे, तभी दिल्ली में उनके इस्तीफा की पटकथा लिखी जा रही थी। जब उन्होंने कई लोगों को फॉलो किया तो इसकी बहुत सराहना हुई।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें