विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में आधी आबादी का दम: घर तो संभाल ही रहीं हैं, श्रम करने में भी पुरुषों को पछाड़ा

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:06 PM (IST)

उत्तराखंड में श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महिलाएं श्रम कार्यों में पुरुषों से आगे निकल गई हैं। राज्य के ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

चयन राजपूत, हल्द्वानी। नारी तू नारायणी है जैसी कहावत उत्तराखंड के श्रम जगत में साकार होती दिख रही हैं। श्रम विभाग के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) के 13 जिलों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश की महिलाएं केवल घर परिवार की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रही हैं, बल्कि श्रम करने में भी पुरुषों को पछाड़ रही हैं।

श्रम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बीओसीडब्ल्यू में पंजीकृत महिला श्रमिक भवन निर्माण में मजदूरी, पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में सिंचाई गूल निर्माण, नहरों की सफाई, ग्रामीण रास्ते, खड़ंजा, खेतों में मेड़, जल स्रोतों की सफाई, छोटे तालाब निर्माण, भूमि कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवारों के निर्माण आदि कार्यों में जुटी रहती हैं।

महिला श्रमिकों की संख्या पुरुषों से काफी ज्यादा

हैरानी की बात तो यह है कि राज्य के 13 जिलों में महिला श्रमिकों की संख्या पुरुषों से काफी ज्यादा है। बोर्ड में कुल 333424 पंजीकृत श्रमिकों की संख्या है। इसमें 207128 महिला श्रमिक व 126059 पुरुष श्रमिकों की संख्या है। यानी कुल श्रमिकों में 62 प्रतिशत महिलाएं व 37 प्रतिशत पुरुष मौजूद हैं।

श्रम विभाग की ओर से महिलाओं को यह मिल रहा लाभ

पुत्री विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, प्रसूति सुविधा के रूप में 6000 रुपये, शिविर में सैनेट्री नैपकिन का पैकेट, स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं।

  • जिला - पुरुष श्रमिक - महिला श्रमिक - कुल श्रमिक
  • अल्मोड़ा - 5239 - 8558 - 13806
  • उत्तरकाशी - 3264 - 7672 - 10936
  • ऊधम सिंह नगर - 22671 - 44039 - 66725
  • चंपावत - 7086 - 13629 - 20720
  • चमोली - 4886 - 7035 - 11921
  • टिहरी गढ़वाल - 1984 - 15009 - 17001
  • देहरादून - 33988 - 42243 - 76245
  • नैनीताल - 14469 - 20187 - 34666
  • पिथौरागढ़ - 14124 - 17680 - 31804
  • पौड़ी गढ़वाल - 3144 - 6174 - 9380
  • बागेश्वर - 1481 - 3561 - 5043
  • रुद्रप्रयाग - 1172 - 4319 - 5602
  • हरिद्वार - 12551 - 17022 - 29575
  • कुल - 126059 - 207128 - 333424

उत्तराखंड में पुरुषों से ज्यादा महिला श्रमिकों की संख्या है, इनके लेबर कार्ड बनाए गए हैं। लेबर कार्ड बनाने के लिए ठेकेदार के अंदर 90 दिनों तक कार्य करना पड़ता है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में पुरुषों से ज्यादा महिला श्रमिकों को बोर्ड की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। - प्रकाश चंद्र दुम्का, श्रमायुक्त, उत्तराखंड