Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : गर्मी से मिलेगी राहत, अगले पांच दिन आंधी, पानी और बारिश को लेकर अलर्ट

Uttarakhand Weather Update today in hindi सोमवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। 17 मई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना रहेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 07:27 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:27 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : गर्मी से मिलेगी राहत,  अगले पांच दिन आंधी, पानी और बारिश को लेकर अलर्ट
Uttarakhand Weather Update : अगले पांच दिन आंधी, पानी और बारिश को लेकर अलर्ट

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मौसम में फिर से बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने 17 से 20 मई के दौरान कुमाऊं के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर में सोमवार से ही इसकी शुरुआत हो सकती है।

loksabha election banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है। 17 मई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना रहेगी। 16 से 18 मई के बीच कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने के साथ आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है कि 17 मई को आंधी की गति 60 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान         अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी    39.2            28.2

पंतनगर     38.8             27.5

मुक्तेश्वर    25.9             17.5

नैनीताल     27.2             17.5

अल्मोड़ा     33.5              17.7

बागेश्वर     36.4              20.1

चम्पावत    29.1             14.0

पिथौरागढ़   32.0             16.7

हल्द्वानी में 39 डिग्री पारा पहुंचने से तपिश बढ़ी

दो सप्ताह की राहत के बाद रविवार का दिन तपिश भरा रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री पहुंचने से दिन में जबरदस्त उमस रही। दोपहर एक से शाम चार बजे तक चिलचिलाती ने बेहाल किया। न्यूनतम तापमान में भी तेजी आई है। रविवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.