Uttarakhand Weather Update: खराब मौसम से मिली राहत, लोगों ने ली राहत की सांस; नैनीताल में बढ़ने लगे पर्यटक
Uttarakhand Weather Update सरोवर नगरी में चार दिन बाद खराब मौसम से राहत मिली है। मौसम में सुधार आने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बारिश के दौरान पर्यटकों की आमद कम हो गई थी लेकिन मौसम में सुधार के बाद उनकी संख्या बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, नैनीताल: Uttarakhand Weather Update: सरोवर नगरी में चार दिन बाद खराब मौसम से राहत मिली है। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ धूप छांव का खेल पूरे दिनचलता रहा। तापमान में मामुली सुधार आया है।
मौसम में सुधार आने से लोगों ने राहत की सांस ली
नगर में सुबह के समय धूप खिली हुई थी। इसके बाद बादलों का छाना शुरू हो गया और पूरे दिन आना जाना लगा रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जो कुछ देर बाद ही थम गई। इसके बाद धूप निकल आई। मौसम में सुधार आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम में सुधार के साथ ही पर्यटकों का आना भी बढ़ा
मौसम में सुधार आने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जिस कारण ठंड का आभास कम हो चला है। इधर प्राकृतिक जलश्रोत रिचार्ज होने से झील के जलस्तर में सुधार आया है, जो बढ़कर साढ़े पांच फिट के करीब पहुंच गया है। मौसम में सुधार के साथ ही पर्यटकों का आना भी बढ़ गया है।
वीकेंड पर बढ़ेगी पर्यटकों की आमद
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार बारिश के दौरान पर्यटकों की आमद कम हो गई थी, अब मौसम में सुधार है, और शुक्रवार अवकाश है तो वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। जिससे कारोबार भी चल पड़ेगा।
उधर जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 70 फीसद दर्ज की गई।