Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में तीन डिग्री से नीचे उतरा पारा, तराई में भी पारे की चाल मंद

Uttarakhand Weather Update कुमाऊं में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ है। बागेश्वर में सुबह कोहरा रहा लेकिन धूप खिलने की संभावना है। नैनीताल में चटख धूप निकली है अल्मोड़ा में सर्द हवा चल रही है। चंपावत और पिथौरागढ़ में धूप खिली है।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Mon, 28 Nov 2022 07:37 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 07:37 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में तीन डिग्री से नीचे उतरा पारा, तराई में भी पारे की चाल मंद
Uttarakhand Weather Update : तराई में रविवार को 12 डिग्री तापमान के साथ रुद्रपुर सबसे ठंडा रहा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को कुमाऊं में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 2.7 डिग्री तापमान के साथ चंपावत जिले का लोहाघाट सबसे ठंडा रहा। खटीमा से लेकर रुद्रपुर, बाजपुर तक फैले तराई में कोहरे की शुरुआत अभी नहीं हुई है, लेकिन तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है।

loksabha election banner

तराई में रविवार को 12 डिग्री तापमान के साथ रुद्रपुर सबसे ठंडा रहा। बात अधिकतम तापमान की करें तो 30.3 डिग्री तापमान के साथ जसपुर सबसे शीर्ष पर रहा। हल्द्वानी, पंतनगर, कालाढूंगी, रामनगर आदि जगहों पर अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम में बहुत अधिक बदलाव के आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

नवंबर अंत तक फिर बदलेगा मौसम

उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द उत्तरी हवाएं आ रही हैं, लेकिन राजस्थान पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर हवाओं का रुख कभी उत्तरी तो कभी उत्तर-पूर्वी होने से पारा गिर-चढ़ रहा है। मौसम का मिजाज अभी इसी तरह बना रहने की संभावना है। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। अब 5 दिसंबर से तापमान में तेजी से गिरावट आने के साथ अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद है।

29 नवंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान व उससे लगे हिमालय क्षेत्र में बना हुआ है, जिसके असर से जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है और प्रदेश की ओर उत्तरी हवा आ रही है। 29 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अफगानिस्तान के पास बने एक पश्चिमी विक्षाेभ के असर से रविवार से जम्मू- कश्मीर एवं उसके आसपास के पहाड़ाें पर बर्फबारी हाे सकती है और साेमवार- मंगलवार से न्यूनतम में गिरावट शुरू हाेने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.