Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update: कुमाऊं मंडल में आगामी 48 घंटे जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Uttarakhand Weather Update शुक्रवार को कुमाऊं में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा तक हो सकती है। शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Thu, 06 Oct 2022 07:46 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 07:46 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: कुमाऊं मंडल में आगामी 48 घंटे जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
Uttarakhand Weather Update: कुमाऊं मंडल में आगामी 48 घंटे जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : वर्षा का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अगले 48 घंटे अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। गुरुवार को कुमाऊं मंडल में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले दिन वर्षा बढऩे की संभावना है।

loksabha election banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुमाऊं में कहीं कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा तक हो सकती है। शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।

विदाई बेला में सक्रिय मानसून ने भिगोया

दक्षिण-पश्चिम मानसून विदाई बेला में पहुंच चुका है। ठीक पहले सक्रिय हुए मानसून ने बुधवार को नैनीताल जिले के कई हिस्सों में वर्षा कराई। दिनभर बादल छाए रहे। हल्द्वानी में दोपहर व शाम के समय रिमझिम वर्षा हुई। दिनभर में 15 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। नैनीताल में 72 मिमी, भीमताल में 3.5 मिमी वर्षा हुई।

हल्द्वानी का दो डिग्री लुढ़का तापमान

मौसम में आए बदलाव से तापमान में कमी आई है। 24 घंटे के दौरान हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में 2.0 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने वर्षा की संभावना के चलते अगले तीन दिन तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम बने रहने की संभावना है। बुधवार को नैनीताल का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.2 डिग्री व 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नैनीताल में जारी रहा धूप छांव

नैनीताल में बुधवार को दोपहर बाद कोहरे की गिरफ्त में रही। हांलाकि दोपहर से पहले असमान साफ था और धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर में बादलों का छाना शुरू हो गया और इसके बाद घने कोहरे ने नगर को अपने आगोश में ले लिया। साथ ही वर्षा की आशंका भी बनी हुई थी।

मौसम बदलते ही ठंड में इजाफा हो गया और ठंड महसूस होने लगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम 17 रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 फीसद दर्ज की हैं। बारिश दो मिली रिकॉर्ड की गई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.