Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं मंडल में आज भारी बारिश के आसार, कल से सामान्य रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update बुधवार को बागेश्वर जिले में आरेंज अलर्ट रहेगा। जहां भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जबकि कुमाऊं के नैनीताल ऊधम सिंह नगर पिथौरागढ़ चंपावत और अल्मोड़ा में येलो अलर्ट रहेगा। जहां भारी वर्षा की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:05 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं मंडल में आज भारी बारिश के आसार, कल से सामान्य रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं मंडल के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आज भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।

जागरण संवादाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update :  मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में आज भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। जबकि कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, बुधवार को बागेश्वर जिले में आरेंज अलर्ट रहेगा। जहां भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जबकि कुमाऊं के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा में येलो अलर्ट रहेगा। जहां भारी वर्षा की संभावना है।

हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों यानी कि 13 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इधर, येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। वर्षा के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

35.2 रहा हल्द्वानी का अधिकतम पारा

मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक अधिक रहा।

स्टेशनवार तापमान

स्टेशन        अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी     35.2           26.9

मुक्तेश्वर     25              16

नैनीताल      23              18

रामनगर      36.1            28.5

अल्मोड़ा       29              19

चंपावत        34               21

बागेश्वर       29               23

पिथौरागढ़    29              19

रुद्रपुर          38              28

काशीपुर       36.8           29

बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग यातायात के लिए खुला

सोमवार की रात बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते मंगलवार को जिले में चार सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। सरयू नदी में सिल्ट आने से पेयजल संकट पैदा हुआ। वहीं, एक माह से बंद बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग को लोनिवि ने यातायात के लिए खोल दिया है।

बागेश्वर जिले में सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। कपकोट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से सरयू का जलस्तर बढ़ गया। सिल्ट आने से पंपिंग योजनाएं पंप नहीं हो सकी। जिसके कारण नगर क्षेत्र के लोगों को साफ पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों का रुख करना पड़ा। बारिश के कारण सौंग-खलीधार, भयूं-गडेरा, डंगोली- सैल्यानी और बड़ी पन्याली मोटर मार्ग बंद हैं।

सौंग-खलीधार व डंगोली-सैल्यानी मार्ग में भूस्खलन अधिक होने से उसे खोलने में दिक्कत हो रही है। दो अन्य मार्ग के शीघ्र खुलने की उम्मीद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग खोलने का काम चल रहा है। बागेश्वर-दफौट मार्ग यातायात के लिए खोल दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.