Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: आज से प्री मानसून शुरू, बारिश होने की संभावना; गर्मी होगी छूमंतर

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 05:00 AM (IST)

    हल्द्वानी में उमस भरी गर्मी के बाद मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार गुरुवार को प्री-मानसून की दस्तक हो सकती है जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी। 15 जून से मानसून के पूरी तरह से आने की उम्मीद है। रुद्रपुर में भी हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। Nainital news के अनुसार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    Hero Image
    15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जागरण आर्काइव

    जासं, हल्द्वानी। प्री मानसून से पहले बीते कुछ दिनों से हल्द्वानी में लोगों को अत्यधिक उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी है। हालांकि बुधवार को सुबह बादल होने से बारिश की हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसके बाद दोपहर तक तापमान थोड़ा गर्म रहा। लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंतनगर मौसम विशेषज्ञ डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। फिर गुरुवार को हल्द्वानी में प्री मानसून की दस्तक हो जाएगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना है। बताया कि हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। 15 जून से मानसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा। जिसके बाद मौसम में ठंडक रहेगी। हालांकि उमस के दौरान लोगों को गर्मी भी झेलनी पड़ेगी।

    हल्की वर्षा की संभावना

    रुद्रपुर : तराई में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि गुरूवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तीन दिन तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।