विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand weather: नैनीताल में फिर झमाझम बरसे मेघ, झील से निकासी शुरू; आधे घंटे की बारिश में नाले उफनाए

Published: Fri, 27 Sep 2024 08:25 AM (IST)

अल्मोड़ा-नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 पर क्वारब के पास भारी भूस्खलन होने से मोटर मार्ग बंद हो ...और पढ़ें

झील में छाता लेकर नाव में बैठे पर्यटक। जागरण
झील में छाता लेकर नाव में बैठे पर्यटक। जागरण

जागरण संवाददाता, नैनीताल। मानसून सरोवर नगरी में दोपहर में बीती रात के साथ ही दिन में झमाझम पानी बरसा। नाले उफान पर आ गए और स्कूली बच्चों की फजीहत खूब हुई।

नगर में सुबह हल्के बादल आसमान में छाए हुए थे। दोपहर होते ही रिमझिम बारिश शुरू हो गयी और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बरसा का क्रम करीब आधा घंटा रहा।

स्कूली बच्चों की बारिश में खूब फजीहत हुई। लगातार बारिश से झील में इस मौसम में तीसरी बार निकासी शुरू हो गयी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया था, जो सही साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें-नैनीताल में अब चूहों का आतंक, आम लोगों से लेकर सरकारी एजेंसियां तक परेशान

इधर नैनी झील का जलस्तर करीब 12 फीट पहुंच गया है। जिसके बाद झील से जलनिकासी फिर शुरू कर दी है। जीआइसी मौसम विज्ञान

केंद्र के अनुसार नगर का तापमान में गिरावट आ आई है, जो अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई । बारिश आठ मिमी दर्ज की गई।

भूस्खलन ने बढ़ाई मुसीबत

अल्मोड़ा-नैनीताल मोटर मार्ग बीते दिनों से क्वारब के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण लगातार बंद हो रहा था। बीते बुधवार को मार्ग सुचारू कर दिया गया था। गुरुवार की तड़के फिर पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर व मिट्टी गिरने लगी। धीरे-धीरे पूरा मोटर मार्ग मलबे से पट गया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों छोरों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर दो लोडर मशीनें भेजी। जिन्होंने मार्ग को सुचारू किया।

इसे भी पढ़ें-'उत्तराखंड को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने देंगे', एक्‍शन में आए डीजीपी अभि‍नव कुमार