विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय, 45 से अधिक खेल क्षेत्रों में बना सकेंगे करियर

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:08 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 02:59 PM (IST)

हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय में दो ग्रेजुएशन और आठ डिप्लोमा कोर्स शुरू हुए हैं। इन कोर्सों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। प्रदेश के पहले व देश के 11वें खेल विश्वविद्यालय में दो ग्रेजुएशन कोर्स के साथ ही आठ खेलों के डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई शुरू हो गई है।

बैचलर इन स्पोर्ट्स साइंस, बैचलर इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ ही आठ खेलों की स्पोर्ट्स कोचिंग में पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, स्पोर्ट्स न्यूट्रिनिस्ट, एथलेटिक ट्रेनर, स्पोर्ट्स लैब टेक्निशियन, स्पोर्ट्स मैनेजर, कोच, फिटनेस ट्रेनर, पर्सनल ट्रेनर समेत 45 क्षेत्रों में अपना करियर बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें- CM Dhami के पांच साल: खेल विश्वविद्यालय का सपना साकार, पड़ी जमरानी बांध की नींव

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अस्थायी रूप से खेल विश्वविद्यालय का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि विश्वविद्यालय के लिए खेल विभाग को स्टेडियम के समीप 12.317 हेक्टेयर भूमि मिल चुकी है।

इसमें करीब 44 करोड़ की लागत से पेयजल निगम की ओर से 100-100 बेड के गर्ल्स व बायज हास्टल, एडमिन ब्लाक आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक, वालीबाल, हैंडबाल आदि खेलों के मैदान का भी निर्माण किया जाना है।