Move to Jagran APP

वसंत पंचमी से एक दिन पहले रोडवेज की रिकॉर्ड कमाई, पिछले एक साल में पहली बार हुई इतनी इनकम

वसंत पंचमी से पहले दिन उत्तराखंड परिवहन निगम ने रिकॉर्ड इनकम की। नैनीताल रीजन में आठ डिपो आते हैं। बीते सोमवार को इन सभी डिपो की आय मिलाकर 69.41 लाख तक पहुँच गई। पिछले एक साल में रोडवेज के लिए कमाई के लिहाज यह सबसे अच्छा दिन था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 07:54 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:54 AM (IST)
वसंत पंचमी से एक दिन पहले रोडवेज की रिकॉर्ड कमाई, पिछले एक साल में पहली बार हुई इतनी इनकम
वसंत पंचमी से एक दिन पहले रोडवेज की रिकॉर्ड कमाई, पिछले एक साल में पहली बार हुई इतनी इनकम

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : वसंत पंचमी से पहले दिन उत्तराखंड परिवहन निगम ने रिकॉर्ड इनकम की। नैनीताल रीजन में आठ डिपो आते हैं। बीते सोमवार को इन सभी डिपो की आय मिलाकर 69.41 लाख तक पहुँच गई। पिछले एक साल में रोडवेज के लिए कमाई के लिहाज यह सबसे अच्छा दिन था। अन्य दिनों के मुकाबले आय में करीब 15 लाख का इजाफा हुआ।

loksabha election banner

पिछले साल 22 मार्च से 25 जून तक बसों का संचालन बंद रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे संचालन शुरू किया गया। मगर व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी। नवंबर में दीवाली के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर निगम को कुछ राहत मिली। लेकिन उसके बाद फिर से पुरानी स्थिति पैदा हो गई। रोडवेज अफसरों के मुताबिक सोमवार को इनकम का ग्राफ अचानक बढ़ गया। पर्व के साथ शादी सीजन शुरू होने की वजह से भी बसों में सवारियां बढ़ती गई। अन्य दिनों में निगम की इनकम बामुश्किल 54 लाख तक पहुँच पाती थी। लेकिन 14 फरवरी को 69.41 लाख तक पहुँच गई।

निगम के पास 395 बसें : रोडवेज के नैनीताल रीजन के पास 395 बसें खुद की है। इसके अलावा अनुबंधित बसों का बेड़ा अलग से है। काठगोदाम व हल्द्वानी सबसे अहम डिपो है। वहीं, प्रदेश में निगम 14 फरवरी को कुल एक करोड़ 84 लाख की आय हासिल की।

डिपो-इनकम

हल्द्वानी     13.25 लाख

काठगोदाम   14.63 लाख

रुद्रपुर          13.36 लाख

अल्मोड़ा       4.61 लाख

भवाली         2.91 लाख

काशीपुर       7.75 लाख

रामनगर      9.25 लाख

रानीखेत      3.64 लाख

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.