Move to Jagran APP

आज रात से महंगा हो जाएगा रोडवेज का सफर, जानिए किसी रूट पर कितना होगा किराया

रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार मध्य रात्रि के बाद से अधिक किराया देना पड़ेगा। किराया बढ़ोतरी की दरों पर एसटीए ने मुहर लगा दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 09:08 AM (IST)
आज रात से महंगा हो जाएगा रोडवेज का सफर, जानिए किसी रूट पर कितना होगा किराया
आज रात से महंगा हो जाएगा रोडवेज का सफर, जानिए किसी रूट पर कितना होगा किराया

हल्द्वान, जेएनएन : रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार मध्य रात्रि के बाद से अधिक किराया देना पड़ेगा। राज्‍य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में तय हुए किराया बढ़ोतरी की दरों पर मुहर लगा दी है। अब मैदान में 18 और पहाड़ में 8 पैसे प्रति किमी का इजाफा हो जाएगा। शनिवार मध्य रात्रि से नई दरों से ही भुगतान करना होगा।

loksabha election banner

अब प्रति किलोमीटर अधिक पैसे भुगतान करना होगा

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर अधिक पैसे भुगतान करना होगा। नई दर लागू होते ही अब तक जहां मैदानी क्षेत्रों के लिए यात्रियों से प्रति किमी एक रुपये 08 पैसे की दर से किराया लिया जाता था वहीं अब 1 रुपये 26 पैसे लिए जाएंगे। पहाड़ों पर जहां प्रति किमी 1 रुपये 72 पैसा लिया जा रहा है वह बढ़कर 1 रुपये 80 पैसा कर दिया जाएगा।

टिकट की अनुमानित दरें

स्थान        किमी      अभी        बढऩे के बाद 

दिल्ली       280      365           415

लखनऊ     386     425           486

कानपुर      384     415           476

देहरादून     334     375           435

हरिद्वार     271     300           341

चंड़ीगढ़      498     545           626

आगरा       360     400           460

हिसार        462     520           600

जयपुर       578     620           720

अल्मोड़ा     100     165           173  

नैनीताल     40       65             68

यह भी पढ़ें : एंटी करप्शन कोर्ट ने रिश्वतखोर प्रधानाचार्य को पांच साल की कैद सुनाई, 20 हजार जुर्माना लगाया

यह भी पढ़ें : गश्त के दौरान नशे में धुत मिला कांस्टेबल, एसएसपी के किया निलंबित 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.