एशियन गेम्स में भाग ले सकेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी, विदेशी कोच करेंगे खिलाडिय़ों को ट्रेंड
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती मगर उसको मांझने के लिए अगर बेहतर प्रशिक्षक मिल जाए तो सपनों मेें उड़ान भरने में देरी नहीं लगती। उत्तराखंड के वासियों के लिए भी अच्छी खबर है।
हल्द्वानी, जेएनएन : प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, मगर उसको मांझने के लिए अगर बेहतर प्रशिक्षक मिल जाए तो सपनों मेें उड़ान भरने में देरी नहीं लगती। उत्तराखंड के वासियों के लिए भी अच्छी खबर है। अब नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया की शाखा हल्द्वानी में भी शुरू हो गई है। यहां कराटे के खिलाडिय़ों को मांझने का काम किया जाएगा।
शुक्रवार को शाखा का शुभारंभ किया गया। इसमें आए विश्व कराटे फेडरेशन के तकनीकी काउंसिल के सदस्य हंसी भारत शर्मा ने भारत के खिलाडिय़ों की प्रशिक्षण योजना के बारे में बताया। कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हुनरबाज एशियन गेम्स में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेशी कराटे शिक्षक भारत आएंगे और खिलाडिय़ों को कराटे के गुर सिखाएंगे। मलेशिया के साथ ही कई अन्य देशों में भी कैंप लगाकर खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोर, राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के महासचिव जीएस खोलिया, अंतराराष्ट्रीय एथलीट सुरेश चंद्र पांडेय, एशियन खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, अंतराराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी आदि मौजूद रहे।
जल्द भारत में होगी लीग
जल्द ही भारत में कराटे की लीग भी प्रारंभ की जाएगी। जो इसी वर्ष दिल्ली में शुरू होगी। अंतराराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जाने वाले प्रशिक्षुकों का सारा खर्च भी कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वहन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : तिरस्कार को मदास श्रीनिवास ने बनाया हथियार, मजबूत इरादों से हासिल किया अर्जुन अवार्ड
यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा सीट : आपदा पीडि़तों का पुनर्वास और विस्थापन बन रहा है बड़ा मुद्दा