Move to Jagran APP

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का रजिल्‍ट जारी, नैनीताल की डॉ आयुषी जोशी का हुआ चयन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम की बड़ी चुनौती के बीच उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य में 201 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 02:44 PM (IST)
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का रजिल्‍ट जारी, नैनीताल की डॉ आयुषी जोशी का हुआ चयन
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का रजिल्‍ट जारी, नैनीताल की डॉ आयुषी जोशी का हुआ चयन

नैनीताल, जेएनएन : कोरोना संक्रमण की रोकथाम की बड़ी चुनौती के बीच उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राज्य में 201 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। नैनीताल निवासी डॉ आयुषी जोशी ने भी सफलता हासिल की है। चयनित अभ्यर्थियों को एक दो दिन में अस्पतालों में तैनाती दे दी जाएगी। इससे अब राज्य में कोरोना से लड़ाई के लिए योद्धा और बढ़ जाएंगे।

loksabha election banner

उत्तराखंड के अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ कपिल जोशी व गृहिणी संगीता की होनहार बेटी डॉ आयुषी की 12वीं तक की शिक्षा प्रतिष्ठित सेंट मैरी कॉलेज से हुई। कॉलेज में वह यलो हाउस की कैप्टन भी रहीं। 2013 में पास आउट होने के बाद 2019 में गुरु रामराय मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। अपने बैच में टॉपर रहीं डॉ आयुषी ने नीट पीजी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। स्टार गेजिंग व गिटार बजाने की शौकीन डॉ आयुषी ने देहरादून से फोन पर बातचीत में बताया कि कोरोना की चुनौती बड़ी है। यह संकट का समय है, जॉब के लिए नहीं बल्कि खतरे के बीच मिशन मोड में काम कर महामारी से लड़ा जाएगा। यह डॉक्टर की जिम्मेदारी भी है। बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना पाले आयुषी ने इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय माता पिता को दिया है। आयुषी का भाई नमन लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढें 

कैलास मानसरोवर यात्रा की संभावना खत्‍म 

= फैलने के बाद आस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा रहने वालों को पहाड़ याद आया 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.